Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025): उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है सितंबर का ये सप्ताह, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2025 (pic credit: canva)
Weekly Horoscope (14 September To 20 September 2025):
साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर तक-
मेष
15 सितम्बर के बाद सूर्य का गोचर खष्ठम रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन मङ्गलमय है। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। इस सप्ताह सूर्य का खष्ठम गोचर परिवर्तन शुभ है। मंगलवार के बाद प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। गुरुवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वृष
सूर्य 15 सितम्बर से पँचम रहेंगे।व्यवसाय में आपकी स्थिति इस सप्ताह बहुत ही बेहतर होगी। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। नीला रंग शुभ है।
मिथुन
बुधवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन गुड़ व रोटी खिलाएं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।
कर्क
यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता का है। 15 सितम्बर के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ है। गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोग आपकी मदद करेंगे।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानचालीसा का पाठ करे व गुड़ का दान करें।
सिंह
जाँब में सफलता का समय है। सूर्य द्वितीय व शनि मीन में शुभ रहेंगे। बुधवार के बाद जाँब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। नारंगी रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
कन्या
15 सितम्बर के बाद सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे।इस सप्ताह आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। जाँब व व्यवसाय के लिए यह सप्ताह नवीन अवसरों वाला है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। अन्न दान करते रहें।
तुला
रविवार से मंगलवार तक का समय जाँब में नवीन उत्तरदायित्व व सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। इस वीक धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। जाँब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह भौतिक सुख में भी सफलता है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुक्रवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लव लाइफ में असत्य व क्रोध को स्थान मत दें।
धनु
सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे।नई बिजनेस डील हो सकती है। जाँब में प्रगति करेंगे। योग व ध्यान करते रहें। राजनीति में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मकर
सप्ताह के प्रथम दो दिन चन्द्रमा के कर्क गोचर का लाभ लें। छात्रों के लिए शानदार समय है।व्यवसाय सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। बुधवार स्किन रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
कुम्भ
इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं प्रारम्भ होंगी।जाँब को लेकर सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
मीन
15 सितम्बर के बाद सूर्य सप्तम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। चन्द्रमा दो दिन थोड़ा संघर्ष देगा। व्यवसाय में गुरुवार के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक का समय बेहतर है।भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। चने की दाल व फलों का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Jitiya Vrat Katha: चील और सियारिन की कथा, जीवित्पुत्रिका व्रत की महिमा का वर्णन करती है चिल्हो सियारो की ये कहानी

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत की आरती के लिरिक्स और मंत्र

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत कथा, जीमूतवाहन की इस पौराणिक कहानी के बिना अधूरा रह जाता है जिउतिया का व्रत

Jitiya Puja Samagri List: जितिया पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां से नोट कर लें पूरी सामग्री लिस्ट

Jitiya Puja Vidhi 2025: जीवितपुत्रिका व्रत की पूजा कैसे करें? जानें जितिया व्रत की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited