T20 क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड
World Record For Longest Six In T20 Cricket History: जब क्रिकेट की पिच पर गेंद विकेटों से टकराती है तो लकड़ी की वो आवाज गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा खुशी देने वाली आवाज होती है। उसी तरह जब गेंद बल्ले के बीच के हिस्से से टकराते हुए आसमान की ऊंचाइयों से होते हुए बाउंड्री पार जा रही होती तो वो छक्का बल्लेबाज से लेकर मैच देख रहे करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाला पल होता है। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में ये नजारा ज्यादा देखने को मिल जाता है। आधुनिक क्रिकेट में गेंद कितनी दूर जाकर गिरी ये भी सटीक रूप से पता लगाया जाने लगा है। कई ऐसे छक्के लगाए गए हैं जिनकी लंबाई देखकर दुनिया हैरान रह गई। ऐसा ही एक छक्का है जिसके नाम अब टी20 क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड (T20 World Record) दर्ज है।

टी20 क्रिकेट में किसने मारा सबसे लंबा छक्का
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों की बौछार देखने को मिलती है, मैच में रनों की रफ्तार भी छक्के ही तय करते हैं। हम यहां जानेंगे कि आखिर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का आखिर किस बल्लेबाज ने मारा है।

सबसे लंबे टी20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से लेकर दुनिया भर की तमाम टी20 क्रिकेट लीग तक, इस फॉर्मेट में लगातार धमाल जारी रहता है। देश के किसी ना किसी कोने में कोई ना कोई टी20 सीरीज या फिर टी20 लीग चल ही रही होती है, ऐसे में आए दिन नए रिकॉर्ड्स भी बनते ही हैं। टी20 में सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले में दुनिया की टॉप-5 पोजीशन किन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है, आइए यहां आपको बताते हैं।

एडेन ब्लिजार्ड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडेन ब्लिजार्ड के नाम दर्ज है। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश टी20 लीग के 2008 संस्करण में पर्थ के बड़े मैदान पर 130 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया था। ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम पार करने के बाद बाहर स्थित कार पार्किंग में जाकर गिरी थी।

मार्टिन गुप्टिल का छक्का छत पर जाकर गिरा
सबसे लंबा टी20 छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के पूर्व महान बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल। इस शानदार बल्लेबाज ने ये कमाल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किया था। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए उस टी20 मैच में गुप्टिल ने वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में 127 मीटर लंबा छक्का लगाया था। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी थी।

तीसरे नंबर पर एल्बी मोर्कल का नाम
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल जिन्होंने आईपीएल 2008 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा की एक गेंद पर 124 मीटर का छक्का लगाया था, जो गेंद स्टेडियम के बार जाकर गिरी थी।

महान एडम गिलक्रिस्ट चौथे स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया और विश्व क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार रहे महान एडम गिलक्रिस्ट इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2011 में धर्मशाल के खूबसूरत मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 122 मीटर का जोरदार छक्का धर्मशाला की हसीन वादियों में पहुंचा दिया था।

पांचवें नंबर पर दो बल्लेबाज
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर दो बल्लेबाज संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। क्रिस लिन ने बिग बैश लीग 2016 में 121 मीटर लंबा करारा छक्का लगाया था। फिर इस साल 2025 में बिग बैश लीग मैच के दौरान 121 मीटर का छक्का लगाकर क्रिस लिन की बराबरी कर ली। कार्टराइट का छक्का मौजूदा साल में क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा सिक्सर भी साबित हुआ है।

किस भारतीय ने सबसे लंबा टी20 छक्का लगाया
अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे लंबा टी20 छक्का लगाने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम दर्ज है। जिन्होंने 2007 में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 119 मीटर का छक्का लगाया था।

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

Munger: जीवनदाता ही बना औलाद का हत्यारा; शराबी बेटे और बाप के बीच का विवाद बना खूनी मंजर

Airtel का 99 रुपये का बड़ा धमाका, घर के कोने-कोने में पहुंचेगा इंटरनेट

देशभर में SIR को लेकर EC अहम बैठक, अक्टूबर में जारी हो सकता है आदेश; CEOs को मिला तैयारियां पूरी करने का निर्देश

10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी बिहार की फेमस बालूशाही, बस यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी

Punjab Flood Relief: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के किसानों के लिए सबसे बड़े मुआवजे की घोषणा की
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited