'लुंगी' पहनकर कहां घूम रही हैं करीना, 7-10 दिन की ट्रिप करें प्लान, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Kareena Kapoor travel Diary: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के लोकप्रिय गाने 'लुंगी डांस' पर मस्ती भरे अंदाज में मजेदार पोस्ट शेयर की है। ग्रीस में कहां घूमें यहां उस बारे में डिटेल में बताया गया है।

करीना कपूर ट्रैवल डायरी
01 / 06
Image Credit : Instagram

​करीना कपूर ट्रैवल डायरी​

करीना कपूर खान ने ग्रीस की धूप में चिल आउट करते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। समुद्र तट के मजेदार पलों और देसी अंदाज वाली उनकी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। अगर आप भी करीना की ही तरह ग्रीस जाने का प्लान करना चाहते हैं तो यह यात्रा खर्चे के बारे में डिटेल में बताया गया है। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)

ग्रीस घूमने का खर्चा
02 / 06
Image Credit : Instagram

​ग्रीस घूमने का खर्चा​

अगर आप ग्रीस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि आपकी यात्रा कई कारकों जैसे यात्रा की अवधि, सीजन, रहने की जगह और ट्रैवल स्टाइल पर निर्भर करती है। अगर आप बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कम पैसों में आप एन्जॉय कर सकते हैं। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)

फ्लाइट्स भारत से ग्रीस  राउंड ट्रिप
03 / 06
Image Credit : Instagram

​फ्लाइट्स (भारत से ग्रीस – राउंड ट्रिप)​

ऑफ-सीजन टिकट बुक करते हैं तो आपको ₹45,000 – ₹65,000 के बीच फ्लाइट का टिकट मिल जाएगा। पीक सीजन (जून–अगस्त) के दौरान फ्लाइट के टिकट की कीमत ₹90,000 – ₹1,20,000+ तक पहुंच सकती है। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)

रहने का खर्च 7-10 दिन
04 / 06
Image Credit : Instagram

​रहने का खर्च (7-10 दिन)​

अगर आप बजट होटल / हॉस्टल का चुनाव करते हैं तो ₹2,000 – ₹4,000 प्रति रात का खर्चा हो सकता है। मिड-रेंज होटल में आपको ₹5,000 – ₹9,000 प्रति रात चुकाने पड़ सकते हैं। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)​​

भोजन का खर्च और लोकल ट्रांसपोर्ट
05 / 06
Image Credit : Instagram

​भोजन का खर्च और लोकल ट्रांसपोर्ट​

बजट खाना आपको स्ट्रीट फूड या फिर सस्ते कैफे में ₹500 – ₹800 प्रतिदिन के हिसाब से खर्चा होगा। लोकल पास (एथेंस मेट्रो आदि): ₹400 – ₹1,000 का खर्चा आपको देना पड़ सकता है। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)

कुल अनुमानित बजट 7-10 दिन के लिए
06 / 06
Image Credit : Instagram

​कुल अनुमानित बजट (7-10 दिन के लिए)​

शेंगेन टूरिस्ट वीजा के लिए आपको लगभग ₹6,000 – ₹7,500 देने पड़ सकते हैं। अगर आप बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं तो 7 से 10 दिन की ट्रिप के लिए आपका कुल अनुमानित खर्च ₹89,000 तक हो सकता है। मिड-रेंज ट्रैवलर के लिए खर्चा तकरीबन 1.5 लाख तक पहुंच सकता है। (फोटो- करीना कपूर इंस्टाग्राम)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited