500-1000 नहीं बल्कि इतने सालों में बनकर तैयार हुई थी चीन की दीवार, जानकर माथा खराब हो जाएगा

Great Wall of China: दुनियाभर में सात अजूबे हैं, जिसमें भारत का ताजमहल और चीन की महान दीवार शामिल है। चीन की दीवार को महान किसलिए कहा जाता है, इसके अनोखे फैक्ट्स के बारे में जानकर आप यकीनन शॉक्ड रह जाएंगे।

दुनिया की सबसे अनोखी दीवार
01 / 07
Image Credit : IStock

दुनिया की सबसे अनोखी दीवार

मिट्टी और पत्थर से बनी चीन की दीवार एक किलेनुमा दीवार है। इसे चीन के अलग-अलग शासकों के द्वारा 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था।

क्यों बनवाई गई थी चीन की विशाल दीवार
02 / 07
Image Credit : IStock

क्यों बनवाई गई थी चीन की विशाल दीवार

चीन की विशाल दीवार उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए बनवाई गई थी। 2300 से अधिक साल पुरानी यह दीवार दुनिया के उन सात अजूबों में शुमार है, जिसे देखकर लोगों की आंखें चौंधिया जाती हैं।

6400 किमी लंबी
03 / 07
Image Credit : IStock

6400 किमी लंबी

आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन की दीवार तकरीबन 6400 किलोमीटर लंबी है। जो इंसानों की बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी संरचना है। छोटे-छोटे हिस्से से मिलाकर यह दीवार बनाई गई है।

बनाने में लगा था कितना समय
04 / 07
Image Credit : IStock

बनाने में लगा था कितना समय

यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे कि चीन की महान दीवार बनाने में तकरीबन 2000 साल का समय लगा था। दूर से आते शत्रुओं पर नजर रखने के लिए दीवार में बीच-बीच में किले बनाए गए हैं।

पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल
05 / 07
Image Credit : IStock

पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल

चीन की दीवार बनाते समय पत्थरों को जोड़ने के लिए सींमेंट या बालू नहीं बल्कि चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया था। यूनेस्को ने इसे साल 1987 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।

अंतरिक्ष से भी आती है नजर
06 / 07
Image Credit : IStock

अंतरिक्ष से भी आती है नजर

इस दीवार की चौड़ाई इतनी ज्यादा है कि इस पर एक साथ 5 घुड़सवार दौड़ सकते हैं। वहीं एक साथ 10 पैदल सैनिक गश्त कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

10 लाख लोगों ने गंवाई थी जान
07 / 07
Image Credit : IStock

10 लाख लोगों ने गंवाई थी जान

बताया जाता है कि चीन की दीवार बनाने में 10 लाख मजदूरों ने अपनी जान गंवाई थी। कहा यह भी जाता है कि दीवार बनाने में जो मजदूर मेहनत नहीं करते थे, उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited