• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
राशिफल

07 August 2025 Rashifal : गुरुवार के दिन इन जातकों पर रहेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

07 August 2025 Rashifal : (आज का राशिफल 7 अगस्त 2025) आज के राशिफल के अनुसार 7 अगस्त का दिन सभी राशि के जातकों के लिए एक जैसा रहने वाला है। मेष वालों का करियर अच्छा होगा, जबकि कर्क वालों की लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

Follow
GoogleNewsIcon

07 August 2025 Rashifal : (आज का राशिफल 7 अगस्त 2025) - आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन और किसके बनेंगे बिगड़े हुए काम। मेष वाले जातक करियर के लिए मेहनत तेज करें, तो कन्या राशि वालों की लव लाइफ बेहतर होगी। अन्य राशियों का दिन जानने के लिए यहां पढ़ें संपूर्ण 12 राशियों का दैनिक राशिफल-

aaj ka rashifal Photo - Canva
aaj ka rashifal (Photo - Canva)

मेष - आज चन्द्रमा 08:09 pm के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। द्वादश शनि व तृतीय गुरु बिजनेस प्रोग्रेस के लिए शुभ हैं। मङ्गल राशि स्वामी होकर खष्ठम मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। छात्र कॅरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -- भगवान शंकर जी की उपासना व तिल-चावल का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल ।

शुभ अंक - 02 व 09

वृष - 08:09 pm के बाद चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। पँचम मङ्गल रुका धन दे सकता है। कॅरियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है। छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जाँब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय - तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग - पीला व हरा।

शुभ अंक - 03 व 07

मिथुन - 08:09 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु कॅरियर प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को किसी नए जाँब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। घर परिवार में किसी विशेष बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग - आसमानी व हरा।

शुभ अंक - 05 व 06

कर्क - 08:09 pm के बाद सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा का सप्तम गोचर बहुत ही बेहतर है। परिवार में किसी विवाद से प्रॉब्लम रह सकती है। बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जाँब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें; जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।

आज का उपाय - चावल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें।

शुभ रंग - नारंगी व पीला।

शुभ अंक - 04 व 08

सिंह - सूर्य व्यय भाव में व 08:09 pm के बाद चन्द्रमा मकर यानी खष्ठम भाव में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 04 व 08

कन्या - सूर्य एकादश व 08 बजकर 09 मिनट के बाद चन्द्रमा पँचम व गुरु कर्म भाव में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें।

शुभ रंग - हरा व बैगनी।

शुभ अंक - 03 व 06

तुला - 08:09 pm के बाद चतुर्थ चन्द्रमा व नवम यानी भाग्य भाव का सूर्य पिता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य सम्पूर्ण करवा सकता है। बिजनेस को लेकर तनाव मत लें केवल कार्यों की अधिकता रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। असत्य वाचन से बचें।

शुभ रंग - हरा व बैगनी।

शुभ अंक - 06 व 08

वृश्चिक - 08:09 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय व गुरु अष्टम गोचर करके जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। मित्रों सहित दूर यात्रा का मन होगा। गृह कार्यों में सफल रहेंगे, मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ अंक - 03 व 07।

शुभ रंग - लाल व सफेद

धनु - आज सूर्य भाग्य भाव में व चन्द्रमा 08:09 pm के बाद इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा व शनि उदर विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।

आज का उपाय - सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 01 व 02

मकर - 08:09 pm के बाद इस राशि के चन्द्रमा व तृतीय शनि बेहतर परिणाम देंगे। सूर्य स्वास्थ्य पहले से बेहतर करेंगे। जाँब में अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नेत्र विकार से बचें।

आज का उपाय - शिवलिंग पर मधु, गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग - हरा व बैगनी।

शुभ अंक - 03 व 08

कुम्भ - 08:09 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश व चतुर्थ गुरु आर्थिक लाभ देंगे। व्यवसाय से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। चन्द्रमा व शनि श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग - नीला व आसमानी।

शुभ अंक - 01 व 09

मीन - 08:09 pm के बाद गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश है। जाँब में उन्नति है। व्यवसाय में नवीन कार्यों से सफलता मिलेगी। कॅरियर नए मुकाम तक पहुँचेगा। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। कॅरियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके परिवार का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में क्रोध से बचें। सुखद यात्रा के संयोग हैं। धार्मिक सतसंग प्राप्त होगा।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग - लाल व हरा।

शुभ अंक - 03 व 09

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान क...और देखें

Follow Us:
Subscribe to our daily Newsletter!
End Of Feed