राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: बुधवार के दिन इन राशि जातकों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, तो इन लोगों को बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: (आज का राशिफल 03 सितंबर 2025): बुधवार के दिन के राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बिजनेस की नजर से अच्छा रहने वाला है। तो वृष राशि के जातकों को क्रोध पर संयम रखना होगा, देखें राशिफल अनुसार आपका आज का दिन कैसा होगा, आज क्या करें और क्या करने से बचे।
3 सितंबर 2025 का राशिफल

3 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2025: (आज का राशिफल 03 सितंबर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय को लेकर समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। वृष राशि वाले आज के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करें और आज शुक्र उनके प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। मिथुन वालों को आज फलों का दान करना होगा तो उनके लिए शुभ रंग - सफेद व नीला रहेगा। यहां से आप पूरा राशिफल पढ़ सकते हैं और साथ ही आज के उपाय भी जान सकते हैं।

दैनिक राशिफ़ल 03 सितम्बर -

1 मेष - आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। सूर्य पँचम तथा चन्द्रमा नवम गोचर में शुभ हैं। गुरु तृतीय व शनि व्यय भाव में हैं। जाँब में कई रुके कार्य बनेंगे। रुके व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूर्ण करें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें, स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन स्वप्न सम्मिलित होंगे। लव लाइफ में मधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेलपत्र व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कनकधारास्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - हरा व पीला। शुभ अंक - 01 व 02।

2 वृष - आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। चन्द्रमा अष्टम गोचर करके छात्रों को बड़ी सफलता दे सकता है। जाँब में कुुछ नए दायित्व मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवान श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक - 02 व 06। शुभ रंग - सफेद व नीला।

3 मिथुन - गुरु इसी भाव व चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं। जाँब के लिए सफलता वाला टाइम है। किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक - 01 व 09।

4 कर्क - आज धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता का दिवस है। चन्द्रमा खष्ठम व गुरु व्यय भाव में हैं। जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना है। छात्रों को कॅरियर में लगातार बेहतर परफार्मेंस देने के बावजूद भी बड़ी सफलता अभी नहीं मिल पा रही है। पॉलिटिक्स से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। हेल्थ को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गंगा जल व मधु अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - लाल व नारंगी।

5 सिंह - चन्द्रमा धनु राशि यानी पँचम गोचर व सूर्य इसी राशि में रहेंगे। जांब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। अपने कॅरियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ में भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 02।

6 कन्या - बिजनेस में नित नई सफलता मिलेगी। आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। गुरु मिथुन व चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ गोचर में है। आपको धन व्यय का भी ख्याल रहता है। टाइम मैनेजमेंट व सिस्टेमैटिक वर्क प्रोग्रेस तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - हरी मूंग का दान करें। श्री सूक्त उपासना करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 07।

7 तुला - जाँब में संघर्ष के बाद सफलता है। गुरु अष्टम व शनि खष्ठम हैं। चन्द्रमा तृतीय है। न्यू बिजनेस डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जाँब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। शुभ अंक - 04 व 05। शुभ रंग - हरा व आसमानी।

8 वृश्चिक - मीन के शनि थोड़ा संघर्ष देते हैं। एकादश मंगल रियल स्टेट बिजनेस के लिए शुभ हैं। जाँब को और बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। आध्यात्मिक सतसंग से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। आज का उपाय - भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें। तिल व उडद का दान करते रहें। शुभ अंक - 03 व 06। शुभ रंग - पीला व नारंगी।

9 धनु - धन - धान्य में वृद्धि है। चन्द्रमा चतुर्थ इसी राशि में है। कॅरियर में नित नयी सफलता है। गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा कफ जनित रोगों को लेकर परेशान कर सकते हैं। सूर्य अपनी राशि सिंह में हैं। जाँब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। व्यावसायिक सफलता खुश करेगी। आज का उपाय - शिवलिंग को दूध व मधु सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 08।

10 मकर - सूर्य अष्टम व शनि तृतीय गोचर में है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। व्यवसाय को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। छात्र कॅरियर को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस थोड़ा स्लो रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर के पेशेन्ट ध्यान दें। आज का उपाय - सूर्य उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व मधु अर्पित करें। प्रेम में विश्वास बनाए रखें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग - पीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 08।

11 कुम्भ - इसी राशि से सप्तम सूर्य व पँचम गुरु कॅरियर लेकर खुश रख सकते हैं। चन्द्रमा एकादश व गुरु पँचम है। कई दिनों से रुका कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व सफेद। शुभ अंक - 04 व 07।

12 मीन - घर में खुशी का माहौल रहेगा। शनि इसी राशि में शुभ हैं। गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा दशम मङ्गलमय हैं। कभी कभी आपका भाग्य कुछ कार्य एकाएक कर देता है, आज वही बात जाँब को लेकर रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर संग सुखद यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सांयकाल उसके साथ डिनर पर जाएं। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 01 व 03।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited