अध्यात्म

Aaj ka Panchang 26 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से

Aaj ka Panchang 26 March 2025 (आज का पंचांग 26 मार्च 2025): पंचांग‍ के अनुसार आज वैष्णव पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्‍यता है क‍ि पापमोचिनी एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्‍त‍ि म‍िलती है। ऐसे में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से जुड़ी अधिक जानकर‍ियों के लि‍ए यहां पढ़ें आज का पंचांग।

FollowGoogleNewsIcon

Aaj ka Panchang 26 March 2025 (आज का पंचांग 26 मार्च 2025): आज बुधवार का दिन है ज‍िसकी हिंदू धर्म में विशेष मान्‍यता है। ये दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धिदाता माने जाते हैं। इस दिन भगवान गणपत‍ि की पूजा-अर्चना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और विवेक तथा ज्ञान में वृद्धि होती है। इस दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप और उन्‍हें दूर्वा अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, बुधवार का संबंध बुध ग्रह से है, जो बुद्धिमत्ता, तर्क शक्ति और व्यापार का कारक है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो उसे इस दिन व्रत रखना चाहिए, हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और हरी चीजों का दान करना चाहिए। बुधवार को वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये दिन बुद्धि और संचार से जुड़ा है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने और जरूरतमदों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री दान करने से विशेष लाभ मिलता है। बुध दोष निवारण के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ भी प्रभावी माना जाता है। आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और त‍िथि‍ से जुड़ी अन्‍य जानकारी के ल‍िए यहां देखें 26 मार्च का पंचांग।

aaj ka panchang 26 march 2025 dainik panchang today in hindi

आज का पंचांग 26 मार्च 2025 (Aaj ka Panchang 26 March 2025):

संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह - चैत्र,कृष्ण पक्ष,

तिथि - चैत्र माह कृष्ण पक्ष द्वादशी

End Of Feed