अध्यात्म

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में अब रोज लगेगा राम दरबार, बनेंगे PASS, जानें रोज कितने लोग कर सकेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir Latest Update: अयोध्या में बना राम मंदिर देश ही नहीं दुनियाभर में भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और यहां हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसी बीच खबर आ रही है कि राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। यहां 1 घंटे में ज्यादा से ज्यादा 50 लोग ही राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे।

FollowGoogleNewsIcon

Ayodhya Ram Mandir Latest Update: राम भक्तों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। लगभग 500 साल के संघर्ष के बाद प्रभु राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने मंदिर में विराजे थे, जिसके बाद से ही देश-विदेश से अयोध्या आने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। अयोध्या में रामलला की पूजा के साथ भक्त मंदिर का निर्माण कार्य भी देखते हैं। हाल ही में अब राम नगरी से एक नई खबर सामने आई है। राम मंदिर में अब रोज राम दरबार लगने वाला है। यहां से आप इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं-

ram darbar will be held daily in ram mandir ayodhya

पहले तल पर सजेगा राम दरबार-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी। मई माह के शुरुआती 15 दिन के अंदर शुभ मुहूर्त में ही इसकी स्थापना होगी। इसके बाद राम दरबार के दर्शन के लिए पास बनाया जाएगा। यहां 1 घंटे में लगभग 50 लोगों को राम दरबार में दर्शन कराया जाएगा। वहीं, रोज लगभग 800 लोग राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।

Ayodhya Ram Mandir Photos

संबंधित खबरें

कब बनकर तैयार होगा राम मंदिर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर में चलने वाले सारे निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। हालांकि, ऑडिटोरियम का काम 2025 के बाद होगा पूरा। इतना ही नहीं, राम मंदिर के चारों द्वार के नाम की घोषणा भी रामनवमी पर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन चारों द्वार का नाम राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के नाम पर ही होगा।

End Of Feed