अध्यात्म

Chandra Grahan FAQ: चंद्र ग्रहण में सो सकते हैं क्या? क्या हम ग्रहण में नॉन-वेज खा सकते हैं? नाखून काट सकते है? जानें चंद्र ग्रहण में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

Chandra Grahan FAQ (चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें): चंद्र ग्रहण के दौरान खाना खाना चाहिए? चंद्र ग्रहण में सोना चाहिए? क्या बच्चों को चंद्र ग्रहण के दौरान तेल लगाया जाता है? चंद्र ग्रहण में बाल कटवाना चाहिए? चंद्र ग्रहण से जुड़े ऐसे सारे सवालों के जवाब आपको यहां से मिलेंगे।

FollowGoogleNewsIcon

Chandra Grahan FAQ (चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें): आज यानी 7 सितंबर, रविवार के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग गया है। ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा और इसका सूतक यहां भी मान्य है। भारत में ग्रहण को शुभ और अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है। आज चंग्र ग्रहण है। इसी वजह से चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ काम को करना और कुछ को नहीं करना चाहिए। यहां से आप विस्तार में जानेंगे कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या किया जा सकता है और कौन से काम नहीं करने चाहिए।

चंद्र ग्रहण 2025 (pic credit: canva)

क्या हम ग्रहण में नॉन-वेज खा सकते हैं? (kya chandra grahan mein nonveg kha sakte hain)

चंद्र ग्रहण के दौरान नॉन-वेज यानी मांसाहार खाना मना है। चंद्रग्रहण के दौरान शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने की मान्यता होती है, जबकि तामसिक भोजन को अशुद्ध माना जाता है। तामसिक भोजन को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

क्या ग्रहण के दौरान खाना बनाना चाहिए? (kya chandra grahan mein khana bana sakte hain)

ग्रहण की अशुद्ध किरणों के कारण इस समय भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए ग्रहण के दौरान खाना बनाने से बचना चाहिए।

End Of Feed