अध्यात्म

सावन में रोज करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, होगी भोलेनाथ की कृपा

Lord Shiva Powerful Chants: भगवान शिव को अत्यंत शीघ्रता से प्रसन्न करने के लिए सावन में इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं। सावन के महीने में अगर आप इन 5 मंत्रों का श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन जाप करते हैं, तो भोलेनाथ की कृपा के साथ ही आर्थिक समृद्धि, मानसिक शांति और ईश्वरीय आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।

FollowGoogleNewsIcon

Sawan Rituals For Lord Shiva: भगवान शिव की भक्ति का श्रेष्ठ समय सावन के महीने को माना जाता है। भोलेनाथ की कृपा आप पर सदा बनी रहे इसके लिए सावन के महीने में कुछ मंत्रों का श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन जाप करना लाभप्रद हो सकता है। इन मंत्रों का जाप करने से पहले प्रतिदिन स्नान करके शांत वातावरण में बैठना बेहद अनिवार्य है। जल, बेलपत्र, धूप-दीप और सफेद फूल से शिवलिंग का पूजन अपनी विधी में शामिल करें। हम आपको जिन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं उनके जाप से ना केवल आर्थिक समृद्धि आएगी बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी।

Sawan Shiva chanting (IMAGE CREDIT- CANVA)

1- महामृत्युंजय मंत्र: जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें यह मंत्र मृत्यु के भय को भी दूर करता है।

मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

End Of Feed