अध्यात्म

बिना सलाह के न पहन लें नग वाली अंगूठी, फायदे की जगह होगा नुकसान, जानें उंगली और नग का संबंध

Stone Ring Wearing Rules : लोगों को आपने अक्सर हाथों में नग वाली अंगूठियां धारण किए हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें धारण करने का नियम है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी उंगली में कौन-सा नग धारण करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं ये जरूरी जानकारी...
stone ring wearing rule (Photo - Canva)

stone ring wearing rule (Photo - Canva)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी राशि और ग्रह नक्षत्रों के आधार पर कुछ नग धारण करने का विधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं रत्न से बनी अंगूठियां धारण करने के लिए निर्धारित अंगुली का चयन ही किया जाना चाहिए। क्योंकि गलत उंगली का चयन होने पर आपको इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं यदि रत्न और उंगली का चयन सही होता है, तो आपको इसके चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कौन-सी अंगुली में कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में सही जानकारी...

अंगूठे में क्या पहनना चाहिए?

कुछ ज्योतिषाचार्यों की मानें तो अंगूठे में कोई अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। लेकिन कुछ लोग अंगूठे में भी रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। अंगूठा आपकी इच्छा शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगूठे में माणिक्य यानी गारनेट की अंगूठी धारण कर सकते हैं।

तर्जनी उंगली में क्या पहनना चाहिए?

तर्जनी उंगली हमारे शरीर में बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करती है। जिसकी ऊर्जा आपके जीवन में ज्ञान, मान-सम्मान, करियर में सफलता को तय करती है। जिसके लिए पीला पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।

मध्यमा उंगली में क्या पहनना चाहिए?

मध्यमा उंगली शरीर में शनि गृह का प्रतिनिधित्व करती है। जिसका प्रभाव स्थिरता, एकाग्रता, करियर और शारीरिक मजबूती से जुड़ा हुआ है। मध्यमा उंगली में नीलम और हीरा धारण करने की सलाह दी जाती है।

अनामिका उंगली में क्या पहनना चाहिए?

अनामिका यानी रिंग फिंगर हमारे लिए काफी महत्व रखती है। ये उंगली सूर्य और शुक्र का प्रतिनिधित्व करती है। जिससे हमारे जीवन में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, नेतृत्व क्षमता तय होती है। इस उंगली में आप माणिक, मूंगा और हीरा धारण कर सकते हैं।

कनिष्ठा उंगली में क्या पहनना चाहिए?

कनिष्ठा उंगली बुध गृह से जुड़ी हुई मानी जाती है। जो हमारी बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल, व्यापार में सफलता को तय करता है। कनिष्ठा उंगली में पन्ना रत्न धारण करने का विधान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हैं। गुलशन कुमार उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर से ताल्लुक रखते हैं। इन्हें हेल्थ, लाइफस्टाइल ...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
Jitiya Vrat 2025 Date Time जितिया व्रत कब है 2025 में  LIVE कब है जितिया व्रत किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए कब होगा पारण पूजा विधि से कथा तक जानें सबकुछ

Jitiya Vrat 2025 Date Time (जितिया व्रत कब है 2025 में ) LIVE: कब है जितिया व्रत? किस दिन किया जाएगा नहाय-खाए, कब होगा पारण? पूजा विधि से कथा तक, जानें सबकुछ

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare क्या पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदना चाहिए मंदिर जा सकते हैं या नहीं जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare: क्या पितृ पक्ष में झाड़ू खरीदना चाहिए? मंदिर जा सकते हैं या नहीं? जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

जितिया व्रत में क्यों खाई जाती मछली शाकाहारी महिलाएं मछली की जगह क्या खाती हैं जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

जितिया व्रत में क्यों खाई जाती मछली? शाकाहारी महिलाएं मछली की जगह क्या खाती हैं? जानें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

क्या है पंचबलि कर्म क्यों गाय कौआ कुत्ते को कराया जाता है भोजन जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

क्या है पंचबलि कर्म? क्यों गाय, कौआ, कुत्ते को कराया जाता है भोजन, जानें श्राद्ध में पंचबिल का महत्व और इसे करने का सही तरीका

11 सितंबर के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के संयोग गुलिक काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक सबकुछ

11 सितंबर के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के संयोग, गुलिक काल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक सबकुछ

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited