Radha Ashtami 2025 Date: राधा अष्टमी आज, जानें राधा रानी के जन्मोत्सव पर पूजा का सही समय

राधा अष्टमी 2025 (pic credit: iStock)
Radha Ashtami 2025 Date: राधा अष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। मान्यतानुसार, राधा अष्टमी के दिन ही राधा रानी का जन्म हुआ था। देशभर में इस दिन राधा रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। पूजा के बाद कथा औऱ आरती भी पढ़ी जाती है। राधा अष्टमी का पर्व राधा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। राधा रानी की पूजा से भवसागर से पार उतरा जा सकता है। इसके साथ ही राधा रानी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। यहां से आप राधा अष्टमी की तिथि और पूजा का मुहूर्त जान सकते हैं।
साल 2025 में राधा अष्टमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार राधा अष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2025 रात 10:46PM पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 1 सितंबर 2025 को रात 12:57 AM पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल राधा अष्टमी का पर्व 31 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा।
पंचांग अनुसार, शुभ मुहूर्त-
मध्याह्न समय | 11AM-1:38PM |
ब्रह्म मुहूर्त | 4:29AM- 5:14AM |
अभिजित मुहूर्त | 11:56AM-12:47PM |
विजय मुहूर्त | 2:29PM- 3:30PM |
गोधूलि मुहूर्त | 6:44PM- 7:06PM |
निशिता मुहूर्त | 11:59PM- 12:44AM, 1 सितंबर |
राधा अष्टमी पूजा मुहूर्त 2025 (Radha Ashtami Puja Muhurat 2025)-
राधा रानी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त प्रात:काल 11:05 से लेकर दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। इस तरह राधा रानी के भक्तों को उनकी पूजा के लिए तकरीबन ढाई घंटे का समय मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखती हैं। साहित्य, संगीत और फिल्मों में इनकी गहरी रूच...और देखें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?

Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद

आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited