चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन 10 बातों का रखें खास ध्यान, जानें ग्रहण में प्रेग्नेंट महिला क्या करें और क्या न करें?
Chandra Grahan Pregnancy Precautions: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ये आप यहां से जान सकते हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें (Eclipse Precautions For Pregnant Women)
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली हानिकारक किरणों का गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कैंची या ब्लेड जैसे किसी भी नुकीले उपकरण का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से भी बचना चाहिए। हालांकि गर्भवती महिलाएं सात्विक भोजन का सेवन कर सकती हैं।
- ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का भी प्रयोग न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरीके से चांद की रोशनी के सामने नहीं आना चाहिए। इसके लिए उन्हें खिड़कियां और दरवाज़े ढक कर रखने चाहिए, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर में रहें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान मन ही मन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने की भूल न करें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। चाहें तो पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय सेफ्टी पिन, चूड़ियां और पिन जैसे किसी भी धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए।
- सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय (Remedies Of Chandra Grahan)
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? नोट करें सूतक काल का समय, जानें क्या ग्रहण भारत में दिखेगा?
Vighnaraja Sankashti Chaturthi Vrat Katha: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा, इस कथा को सुनने मात्र से मिलता है गणपति जी का आशीर्वाद
आश्विन 2025 की गणेश चतुर्थी आज, यहां से जानें विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे ये शुभ संयोग, आज के पंचांग से जानें पूजन-व्रत के मुहूर्त और राहुकाल का समय
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2025 आज, ये खास उपाय दूर करेगा संकट
सृष्टि टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़ी हैं। सृष्टि बिहार के सिवान शहर से ताल्लुक रखत...और देखें
UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'
Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
10 बड़ी बातें: नेपाल में जमकर हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट, हर मंत्री हुआ Gen-Z के गुस्से का शिकार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited