करवा चौथ 2025 कब है, जानें 2025 में करवाचौथ की डेट, अभी से नोट करें सरगी का टाइम और चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2025 में कब है (Pic: Canva)
Karwachauth 2025 mein kab hai (करवा चौथ 2025 date, तारीख और समय): करवाचौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। 2025 में करवाचौथ 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। यहां देखें करवाचौथ 2025 डेट, करवाचौथ 2025 कब है आदि की जानकारी।
करवा चौथ 2025 में कब है
करवा चौथ 2025 में 10 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर 2025, शाम 07:38 बजे होगा। इस तरह उदया तिथि के अनुसार 10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथ 2025 तारीख और समय
- करवा चौथ 2025 डेट : 10 अक्टूबर, शुक्रवार
- चतुर्थी तिथि का आरंभ : 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे से
- चतुर्थी तिथि का समापन : 11 अक्टूबर, सुबह 04:53 बजे पर
- करवा चौथ 2025 का पूजा मुहूर्त : शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक
- करवा चौथ 2025 पूजन की कुल अवधि: एक घंटा 14 मिनट
- करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय : रात 8:13 बजे
करवा चौथ 2025 सरगी टाइम
करवा चौथ की सरगी सूर्योदय से पहले की जाती है। 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन सुबह 6:19 बजे सूर्य उदय होगा। इस तरह सरगी आपको इस समय से पहले कर लेनी चाहिए।
करवा चौथ 2025 शाम की पूजा का मुहूर्त
करवा चौथ 2025 शाम की पूजा का समय शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे के बीच का रहेगा। करवा चौथ 2025 की पूजा अवधि इस तरह करीब एक घंटा 14 मिनट की रहेगी।
करवा चौथ 2025 चांद निकलने का समय
10 अक्टूबर 2025 को चांद निकलने का समय रात 8:13 बजे (संभावित) बताया जा रहा है। चंद्र पूजा के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण कर सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Pitru Paksha 2025 Dates: पितृ पक्ष कब है? प्रतिपदा से सर्वपितृ अमावस्या तक का पूरा श्राद्ध कैलेंडर

पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए? जानें, किन चीजों को खरीदने से नाराज हो जाते हैं पितर, झेलना पड़ता है पितृदोष

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृपक्ष में करें इन 4 चीजों का दान, पितृ दोष के मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha Me Kya Kare Kya Na Kare: क्या पितृपक्ष में खा सकते हैं प्याज-लहसुन? मंदिर जा सकते हैं या नहीं? जानें पितृ पक्ष में क्या करें क्या ना करें

क्या चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है? क्या रहेगा नहाने का शुभ समय, नाश्ता कब कर सकते हैं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited