Priyansh Arya: प्रियांश आर्या ने चौथे ही मैच में रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

प्रियांश आर्या की सेंचुरी (साभार-X)
पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अपने चौथे ही आईपीएल मैच में इतिहास रच दिया। प्रियांश आर्या ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में न केवल अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की बल्कि इसे शतक में भी बदला। प्रियांश ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 39 गेंद में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। यह आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी है। प्रियांश को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्या ने अपने पहले ही मैच में 47 रन की पारी खेलकर यह बता दिया था कि वह इस लीग के अगले स्टार हैं।
अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे तेज शतक
प्रियांश आर्या ने चौथे ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। उनकी यह शतकीय पारी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे तेज शतकीय पारी है। आईपीएल में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने साल 2013 में लगाई थी। भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो यह रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2010 में 37 गेंद में सेंचुरी बनाई थी।
आईपीएल में सबसे तेज शतक (Fastest Century In IPL History)
रन | खिलाड़ी | टीम | विरोधी टीम | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|---|
30 | क्रिस गेल | आरसीबी | पूणे | बेंगलुरु | 2013 |
37 | यूसुफ पठान | आरआर | एमआई | मुंबई बीएस | 2010 |
38 | डेविड मिलर | केएक्सआईपी | आरसीबी | मोहाली | 2013 |
39 | ट्रैविस हेड | एसआरएच | आरसीबी | बेंगलुरु | 2024 |
39 | प्रियांश आर्य | पीबीकेएस | सीएसके | मुल्लापुर | 2025* |
कौन हैं प्रियांश आर्य?प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी 2001 को हुआ था। सबसे पहले उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग (DPत) में नोटिस किया गया था। उन्होंने डीपीएल में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने उस मुकाबले में 50 गेंदों पर 120 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स स्काउट्स ने उनकी काबीलियत को पहचाना और ऑक्शन में खरीदा। प्रियांश ने 10 पारी में 603 रन बनाए थे। 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए 7 पारी में 222 रन बनाए थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के अहम सदस्य हैं, जो बांका-बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वह इस पेशे से 10 साल से ज...और देखें

T20I Tri-Series 2025 PAK vs UAE Match Highlights: पाकिस्तान ने यूएई को पटखनी देकर फाइनल में की एंट्री, अबरार अहमद की फरकी में फंसा यूएई

PKL 12: दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन के बीच हुई कांटे की टक्कर, पहली बार गोल्डन रेड से हुआ हार जीत का फैसला

ENG vs SA 2nd ODI Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड की टीम नहीं कर पाई रिकॉर्ड रन चेज, करीबी अंतर से गंवाया मैच और सीरीज

सुरेश रैना के बाद ईडी ने एक और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर से की पूछताछ, जानिए क्या है मामला

PKL 12: जयपुर पिंक पैंथर्स को पटखनी देकर तेलुगू टाइटन्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited