क्रिकेट

सुनील छेत्री ने रोनाल्डो से की विराट की तुलना, बताया-क्यों एक-समान हैं दोनों खिलाड़ी

भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तुलना की है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है। छेत्री और विराट की दोस्ती की चर्चा से सभी वाकिफ हैं।

FollowGoogleNewsIcon

भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री और विराट कोहली के दोस्ती के बारे में तो आप जानते ही होंगे। हाल ही में उन्होंने देसी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विराट कोहली की तुलना क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की। छेत्री ने इसके पीछे का कारण भी बताया। कोहली कई मौकों पर रोनाल्डो को अपनी प्रेरणा बता चुके हैं, लेकिन इस बार छेत्री ने विराट की तुलना इस दिग्गज फुटबॉलर से करते हुए दोनों को एकसमान बताया। उन्होंने कहा कि दोनों की सोच एकदम समान है।

विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (साभार-X)

अच्छा करने की भूख दोनों में एक समान

सुनील छेत्री ने कहा 'मैं व्यक्तिगत तौर पर रोनाल्डो को नहीं जानता, मैंने उन्हें करीब से देखा है, उनका अध्ययन किया है। मैं विराट (कोहली) को जानता हूं। इन दोनों के बारे में एक समान बात यह है कि ये अपनी उपलब्धियों से कभी संतुष्ट नहीं रहते। मैंने भी अपनी तरह से यही सोच अपनाने की कोशिश की, क्योंकि जैसे ही आप उस दायरे में आ जाते हैं जहां आप यह सोचने लगते हैं कि आपने क्या किया है, अच्छा या बुरा- तो आप उसी रास्ते पर नहीं रहते जिस पर आपको होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा 'जो हो गया उस पर बात नहीं करनी चाहिए। नहीं तो आप ही बताइए विराट और रोनाल्डो दोनों कैसे रोज उठते हैं और अपना बेस्ट देने की कोशिश में लग जाते हैं। यह आसान नहीं है। जब आप इतने लंबे समय तक सफल रहे हों, जब आपने इतना कुछ हासिल किया हो, जब आपने लगभग सब कुछ जीत लिया हो, तब भी उठकर वही करना जो वे कर रहे हैं, यह अविश्वसनीय है।

End Of Feed