स्पोर्ट्स

Hockey Asia Cup 2025: दक्षिण कोरिया को रौंदकर भारत बना एशियाई चैंपियन, कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

FollowGoogleNewsIcon

राजगीर: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए दो गोल दिलप्रीत सिंह ने और एक-एक गोल सुखजीत और भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को मैच में कोई मौका नहीं दिया। मैच के पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने मैच में लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी। फर्स्ट हाफ में भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारतीय टीम ने तीसरा गोल करके 3-0 की बढ़त बना ली थी। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल करके भारत की बढ़त को 4-0 की कर दिया लेकिन इसके बाद सोन डियोन ने दक्षिण कोरिया के लिए एकलौता गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

कटाया वर्ल्ड कप का टिकट

खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट भी कटा लिया।। भारतीय टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बनी है और आठ साल लंबे अंतराल के बाद ये खिताब अपने नाम किया है।

पहले ही मिनट में भारत ने दागा गोल

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में गोल करके धमाकेदार शुरुआत की। मैच के शुरू होते ही 29वें सेकेंड में सुखजीत सिंह ने गोल जड़कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 8वें मिनट में भारतीय टीम को अपनी बढ़त को दोगुनी करने का मजुगराज ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करने का मौका गंवा दिया। कोरिया के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद पहले क्वार्टर में और कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने 1-0 की बढ़त के साथ पहले क्वार्टर का अंत किया।

End Of Feed