Saiyaara: मोहित सूरी को नहीं पसंद आया था अहान पांडे का ऑडिशन, इस एक चीज ने दिलाया लीड रोल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैय्यारा' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अनन्या पांडे के भाई आहान पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन मोहित सूरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आहान पांडे का ऑडिशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। ऑडिशन के बाद मोहित सूरी आहान को अपने साथ डिनर पर ले गए, जहां दोनों ने साथ में ड्रिंक भी की। मोहित ने बताया कि आहान उसके बाद उन्हें साउथ मुंबई के बार में लेकर गए, जहां उन्होंने आहान को मस्ती में डांस करते हुए देखा। इस दौरान आहान की असल पर्सनालिटी मोहित के सामने आई, जिसने उन्हें आहान को कास्ट करने पर मजबूर कर दिया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited