• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
वायरल

चचा तो कुन-फू पांडा के भी फूफा निकले! सामने खड़ी थी नेपाल की पुलिस फोर्स, शख्स दिखाने लगा अपने मार्शल आर्ट का टैलेंट

नेपाल में हालात बेहद ही तनावपूर्ण हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स नेपाल पुलिस फोर्स के ठीक सामने खड़े होकर अपने मार्शल आर्ट का जादू दिखा रहा है।

Follow
GoogleNewsIcon

नेपाल की सड़कों पर इन दिनों आंदोलन की आग भड़क रही है। सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen Z युवाओं के प्रदर्शन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर युवाओं के प्रदर्शन के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया जिसने लोगों को खिलखिलाने पर मजबूर कर दिया।

Nepal Protest

मार्शल आर्ट का टैलेंट दिखाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@jeejaji)

ये भी पढ़ें:

शाओलिन स्टाइल में नेपाल पुलिस फोर्स को चैलेंज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नेपाल पुलिस फोर्स के ठीक सामने खड़े होकर अपने मार्शल आर्ट का जादू दिखा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अधेड़ उम्र का शख्स नेपाल पुलिस फोर्स की कतारों के बीच खड़े होकर पुलिस के जवानों को ही हाई किक्स, पंचेस और अपने शाओलिन के कुछ फैंसी मूव्स दिखा रहा है। इस तरह से शाओलिन मूव्स दिखाते हुए चचा को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो शायद कुन-फू या शाओलिन मार्शल आर्ट के जानकार हों। नेपाल पुलिस अपने हाथों में ढाल थामे बेबस होकर खड़ी नजर आ रही है और चचा लगातार उन पर पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त है कि लगता है जैसे वे किसी चाइनिज फिल्म के हीरो हों।

वीडियो देख लोगों ने शख्स का खूब मजाक उड़ाया

फिलहाल यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो को हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jeejaji नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने चचा के इस करामात को कच्ची शराब का कमाल बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर चचा को लेकर बहुत ही मजेदार कमेंट्स किए। जैसे कि एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चचा को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे नेपाल में भी कच्ची शराब खूब मिलती है।" दूसरे ने लिखा, "लगता है आज ये चौकीदारी पर नहीं गया।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Pankaj Yadav author

पंकज यादव (Pankaj Yadav) टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर हैं। उनसे Pankaj.yadav@timesgr...और देखें

Follow Us:
Subscribe to our daily Newsletter!
End Of Feed