वायरल

Video: इस घर के लोग हैं असली Animal Lovers, ग्राउंड फ्लोर में घुसा बाढ़ का पानी तो छत पर बांध दिए गाय-भैंस

आए दिन सोशल मीडिया पर हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी का कोई ठिकाना नहीं रहता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो कुछ भी देखने को मिला, उसके बारे में आपने शायद ही कभी सोचा हो या फिर ऐसा मामला कभी देखा हो।

FollowGoogleNewsIcon

बारिश से लोगों का जीवन बेहाल है। भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ का दर्द फिलहाल पंजाब खूब झेल रहा है। पंजाब के हर एक जिले में बाढ़ आ चुकी है। लोगों के घर-मकान, दुकान सब डूब चुके हैं। खाने-पीने की समस्या भी सामने आ रही है। बाढ़ पीड़ित इलाकों में मदद के लिए कई तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और राहत सामग्रियां बांटी जा रही हैं। ट्रैक्टर पर लादकर लोगों के घरों तक खाने-पीने की सामग्रियां पहुंचाई जा रही हैं। पंजाब में बाढ़ से इंसान तो परेशान हैं ही, लेकिन बाढ़ का दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा जानवरों पर पड़ा है। बाढ़ में अब तक कई जानवरों की मौत भी हो चुकी है।

घर के छत पर बांधे गए जानवर (Instagram/@yadav_samaj_6206)

घर में घुसा बाढ़ का पानी

ऐसे में बाढ़ के प्रकोप से अपने मवेशियों को बचाने के लिए एक परिवार ने अनोखा जज्बा दिखाया। उन्होंने अपने पाले हुए गाय-भैंसों को घर के छत पर बांध दिया और वहीं पर उनके खाने-पीने का इंतजाम भी कर दिया। हैरान कर देने वाली इस अनोखी व्यवस्था का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक राहगीर ने अपने वाहन के अंदर से रिकॉर्ड किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है, जिससे घर का नीचला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया है, यानी कि घर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी में डूब चुका है।

End Of Feed