दुनिया

रूस ने कीव पर किया ड्रोन और मिसाइलों से हमला, यूक्रेन कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया

रूस ने एक बार फिर कीव पर बड़ा हमला किया। एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने रविवार को बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा।
Ukraine Kyiv attack

रूस का कीव पर फिर बड़ा हमला (AP)

Russian Attack On Kyiv: यूक्रेन की राजधानी पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। उसका शव बचावकर्मियों ने मलबे से निकाला। कीव के मेयर विटालि क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की जिले और डार्नित्स्की जिले में एक आवासीय इमारत पर गिरा।

कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठा

एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने रविवार को बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धुआं किसी सीधे हमले का नतीजा था, जो रूस के हवाई अभियान में वृद्धि का संकेत होगा। रूस ने अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से परहेज किया है।

यह इमारत यूक्रेन के मंत्रिमंडल का मुख्यालय है, जहां उसके मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं। दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के पहुंचने पर पुलिस ने इमारत में प्रवेश रोक दिया। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है, जिसका शव बचावकर्मियों ने मलबे से निकाला।

मेयर विटालि क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी ड्रोन का मलबा कीव के स्वियातोशिन्स्की ज़िले में एक नौ मंजिला आवासीय इमारत और डार्नित्स्की ज़िले में एक चार मंजिला आवासीय इमारत पर गिरा। रविवार का हमला दो हफ़्तों के अंतराल में कीव को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला है, क्योंकि शांति वार्ता की उम्मीदें कम होती जा रही हैं।

हमलों का सिलसिला

इससे पहले 28 अगस्त को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर हमला किया था। रूस के ड्रोन और मिसाइलों के इस बड़े हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए थे। इसमें शहर के बीचों-बीच किया गया हमला भी शामिल था। मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे। तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों को में आ रही दिक्कतों के बीच, कीव पर यह पिछले कुछ हफ्तों में रूस का पहला बड़ा हमला था। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने देश भर में 598 ड्रोन, डिकॉय हथियार और विभिन्न प्रकार की 31 मिसाइलें दागीं।

मृतकों में तीन बच्चे भी थे शामिल

कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया थ कि मृतकों में 2, 14 और 17 साल के तीन बच्चे शामिल हैं। हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रूस बातचीत की मेज के बजाय बैलिस्टिक मिसाइलों को चुनता है। हम दुनिया के उन सभी लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं जिन्होंने शांति का आह्वान किया है, लेकिन अब सैद्धांतिक रुख अपनाने के बजाय अक्सर चुप रहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दुनिया (World News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल author

पत्रकारिता के सफर की शुरुआत 2005 में नोएडा स्थित अमर उजाला अखबार से हुई जहां मैं खबरों की दुनिया से रूबरू हुआ। यहां मिले अनुभव और जानकारियों ने खबरों ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited