दुनिया

अब सुशीला कार्की के पास नेपाल की सत्ता, राष्ट्रपति ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की दिलाई शपथ

Nepal Interim Govt: नेपाल को अंतत: नई अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गई हैं। सुशीला कार्की ने शुक्रवार की देर शाम अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। अब वह अगले चुनाव के लिए देश का मार्गदर्शन करेंगी।

FollowGoogleNewsIcon

Nepal Interim Govt: नेपाल को अंतत: नई अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गई हैं। सुशीला कार्की ने शुक्रवार की देर शाम अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। अब वह अगले चुनाव के लिए देश का मार्गदर्शन करेंगी। नेपाल के राष्ट्रपति ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया। इसी के साथ ही वह नेपाल सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गईं।

नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (फाइल फोटो)

सुशीला कार्की के नाम पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और GenZ प्रदर्शनकारी समूह के प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति बनी जिसके बाद उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

कौन हैं सुशीला कार्की?

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का भारत से गहरा नाता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वालीं सुशीला कार्की नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की इकलौती महिला चीफ जस्टिस थीं। उन्होंने 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक पद संभाला था। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति शास्त्र में एमए किया था।

End Of Feed