दुनिया

Peter Navarro: भारत को रूसी तेल पर घेरने चले ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो की X ने की बोलती बंद, एलन मस्क पर निकाली भड़ास

Peter Navarro: पीटर नवारो के दावों की X पर हवा निकल गई। X यूजर्स की एक कम्युनिटी ने उन्हें घेर लिया। उनकी बातों का फैक्ट चेक किया। जहां अब ट्रंप के सलाहकार एलन मस्क पर गुस्सा हो गए हैं।
petrr

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो (Photo- @RealPNavarro)

US President advisor Peter Navarro: व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब उनके एक पोस्ट में भारत द्वारा रूस से तेल खरीद पर निशाना साधा गया था, जिसपर उन्हें X यूजर्स की एक कम्युनिटी ने उन्हें घेर लिया। हमेशा की तरह नवारो ने रूस के साथ भारत के व्यापार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह 'पूरी तरह से लाभ कमाने/रूसी युद्ध मशीन को फायदा देने के लिए' है।

खड़े हो गए होंगे

हालांकि, इस बार वे (Peter Navarro) फंस गए और ऐसे फंसे की अपना गुस्सा X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) पर निकालने लगे. X यूजर्स की एक कम्युनिटी द्वारा उनके दावों का फैक्ट चेक किया गया, जिसमें बताया गया कि तेल व्यापार 'केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए है' और बताया कि यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है।

नोट में आगे कहा गया है, 'अमेरिका भी रूस से कुछ वस्तुओं का आयात करना जारी रखे हुए है, जो एक पाखंड दिखाता है।'

कम्युनिटी नोट को 'बकवास' बताया

कम्युनिटी नोट को 'बकवास' बताते हुए, नवारो ने एलन मस्क पर 'लोगों के पोस्ट में दुष्प्रचार फैलाने' का आरोप लगाया और एक बार फिर भारत पर रूस के साथ तेल व्यापार से मुनाफा कमाने का आरोप लगाया।

नवारो ने लिखा, 'नीचे दिया गया यह बकवास नोट बस यही है। बकवास। भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दुनिया (World News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nitin Arora author

    नितिन अरोड़ा टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले आधे दशक से अधिक समय से कई मीडिया संस्थानों में ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited