दुनिया

ईरान को बर्बादी की कगार पर ले आई परमाणु बम की चाहत; पर किन देशों के पास हैं कितने न्यूक्लियर वेपन? देखें ताजा लिस्ट

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और परमाणु बम की धमकियां भी आना शुरू हो चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने देशों के पास परमाणु बम हैं। इजरायल भी परमाणु संपन्न देश है, लेकिन उसने कभी भी परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और परमाणु बम की धमकियां भी आना शुरू हो चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने देशों के पास परमाणु बम हैं। वर्तमान में नौ देश ऐसे हैं, जो या तो खुद ये स्वीकार करते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार हैं या ऐसा माना जाता है कि उनके पास ये हथियार मौजूद हैं। सबसे पहले परमाणु हथियार रखने वाले महज पांच ही मूल परमाणु हथियार संपन्न देश थे।

किन देशों के पास हैं न्यूक्लियर वेपन?

  • अमेरिका
  • रूस
  • चीन
  • फ्रांस
  • ब्रिटेन

सभी पांचों देश परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षरकर्ता हैं, जो प्रतिबद्ध करता है कि जिन देशों के पास परमाणु हथियार नहीं हैं, वे न तो उनका निर्माण करेंगे और न ही उन्हें प्राप्त करेंगे, तथा जिनके पास परमाणु हथियार हैं, वे परमाणु निरस्त्रीकरण के उद्देश्य से 'सद्भावनापूर्वक वार्ता जारी रखेंगे'।

End Of Feed