टाटा कर्व को मिला डार्क अपडेट, इतने लाख खर्च करने पर मिलेगी ‘ब्लैक-ब्यूटी’

टाटा कर्व को मिला डार्क अपडेट
Tata Curvv Dark Edition: पिछले साल अगस्त में टाटा ने अपनी स्टाइलिश कूप SUV कर्व को भारत में लॉन्च किया था। हाल ही में टाटा कर्व को डार्क अपडेट मिला है और टाटा कर्व का डार्क एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। कर्व के साथ-साथ कर्व EV का डार्क एडिशन भी लॉन्च किया गया है। अगर आप भी कर्व खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और आपको काला रंग बहुत पसंद है तो यह खबर आपके लिए ही है। आइये आपको टाटा कर्व और टाटा कर्व EV के डार्क एडिशन की कीमत और अन्य चीजों के बारे में बताते हैं।
टाटा कर्व डार्क एडिशन कीमत
टाटा कर्व के पेट्रोल और डीजल यानी ICE वाले मॉडल के अकम्पलिश्ड S और अकम्पलिश्ड+ A ट्रिम को ही डार्क एडिशन में ऑफर किया जाएगा। टाटा कर्व ICE के डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 19.52 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दूसरी तरफ टाटा कर्व EV का डार्क एडिशन सिर्फ एमपावर्ड+ A 55 वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा और इसकी कीमत 22.24 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: ये है स्ट्रांग पासवर्ड बनाने का सबसे आसान तरीका, हैकर्स तो क्या AI भी ना तोड़ पाए
टाटा कर्व के डार्क एडिशन में क्या है अलग
टाटा कर्व और टाटा कर्व EV के डार्क एडिशन में मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले काफी कुछ अलग है जबकि काफी कुछ सामान्य मॉडल वाला ही मिलता है। डार्क एडिशन में पहली बार टाटा कर्व को कार्बन ब्लैक रंग में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टाटा कर्व के डार्क एडिशन का कैबिन भी पूरी तरह ब्लैक है और हेडरेस्ट पर डार्क बेजिंग भी मिलती है। कर्व डार्क एडिशन में आगे की तरफ फेंडर्स पर भी डार्क लिखा हुआ मिलता है। इंजन की बात करें तो कार को 1.2 लीटर के हायपिरियन टर्बो पेट्रोल या 1.5 लीटर के टर्बो डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ऑटो (Auto News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की ह...और देखें

Porsche ने लॉन्च की दुनिया की सबसे पावरफुल कार, सिर्फ 8.4 सेकेंड में पकड़ लेगी 200kmps की स्पीड

GST कटौती का तोहफा: Tata Motors की कारें हुईं 1.55 लाख रुपये तक सस्ती, देखें नई कीमतें

स्कॉर्पियो से लेकर Mahindra SUV 700 हुई इतने लाख सस्ती, ट्राइबर-काइगर पर भी अब इतने की बचत

GST कटौती के बाद देखें Nexon से Safari तक की नई कीमत लिस्ट, Tata Motors ने घटाई कारों की कीमत

TVS Ntorq 150 भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 149cc का इंजन, जानें कीमत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited