बिजनेस

IMF से लेकर चीन तक, पाकिस्तान पर किस-किस का कितना कर्ज है? एक साल में चुकानी होगी इतनी रकम

Pakistan Debt: 2025-26 के दौरान पाकिस्तान को कुल 23 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। इसमें से 12 अरब डॉलर उन "मित्र देशों" की ओर से मिली अस्थायी जमा राशि है, जिसकी समयसीमा आगे बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान पर IMF से लेकर चीन तक किसका कितना कर्ज है?

FollowGoogleNewsIcon

Pakistan Debt: पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में देश को 23 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का बाहरी कर्ज चुकाना है। पाकिस्तान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कर्ज कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से लिया गया है, जिनमें IMF, चीन, सऊदी अरब और अन्य शामिल हैं।

पाकिस्तान पर कितना कर्ज है? (Pic Credit : iStock)

कुल कर्ज कितना है?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मार्च 2025 के अंत तक पाकिस्तान पर कुल 76,010 अरब रुपये का कर्ज है। इसमें दो प्रमुख हिस्से हैं। घरेलू कर्ज और विदेशी कर्ज। पाकिस्तान पर 51,520 अरब रुपये (लगभग 180 अरब डॉलर) का घरेलू कर्ज है, जबकि 24,490 अरब रुपये (करीब 87.4 अरब डॉलर) का विदेशी कर्ज है। विदेशी कर्ज में IMF से लिया गया कर्ज और सरकार द्वारा दूसरे देशों से लिए गए ऋण शामिल हैं।

एक साल में चुकाना होगा 23 अरब डॉलर

2025-26 के दौरान पाकिस्तान को कुल 23 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है। इसमें से 12 अरब डॉलर उन "मित्र देशों" की ओर से मिली अस्थायी जमा राशि है, जिसकी समयसीमा आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाकी 11 अरब डॉलर बहुपक्षीय एजेंसियों, द्विपक्षीय ऋणदाताओं, अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड निवेशकों और वाणिज्यिक बैंकों को चुकाने होंगे।

End Of Feed