शहर

रिकॉर्डतोड़ 851 किलो का मोदक बना 'गिरगांव चा राजा' का मुख्य आकर्षण

भगवान गणेश को प्रिय मोदक इस बार पारंपरिक सामग्री जैसे घी, बेसन और चीनी से बनाया गया है। भले ही सामग्री आसान लगे, लेकिन इस विशाल लड्डू की यात्रा आसान नहीं थी। जानिए क्या-क्या रहा खास।
Modak Girgaon

मुंबई में गिरगांव चा राजा के लिए सबसे बड़ा मोदक (Times Network)

Biggest Modak For Girgaon Cha Raja: गणपति बप्पा के भक्तों के लिए उत्सव का रंग पूरी दुनिया में छाया हुआ है। महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई शहर में भव्य और अनोखे पंडालों की सजावट होती है, जो लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। जो उत्सव कभी लोगों को एकता का संदेश देने के लिए शुरू हुआ था, आज वही लाखों-करोड़ों भक्तों को बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए खींच लाता है।

इस बार पंडाल ने दो बड़े आकर्षण

हजारों पंडालों में से कुछ अपनी विशिष्टता से भक्तों को खास तौर पर आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक पंडाल है गिरगांवचा राजा (गिरगांव का राजा)। पिछले 98 वर्षों से यह पंडाल अपनी अनोखी सजावट और सामाजिक संदेशों के कारण भक्तों को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है। इस बार पंडाल ने दो बड़े आकर्षण तैयार किए हैं—पहला, पूरी तरह बांस की लकड़ियों से बना पर्यावरण अनुकूल पंडाल और दूसरा, विशाल 850 किलो का मोदक लड्डू।

तैयार करने में करीब 8 दिन लगे

भगवान गणेश को प्रिय मोदक इस बार पारंपरिक सामग्री जैसे घी, बेसन और चीनी से बनाया गया है। भले ही सामग्री आसान लगे, लेकिन इस विशाल लड्डू की यात्रा आसान नहीं थी। रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया द्वारा इसे अब मुंबई का सबसे बड़ा लड्डू घोषित किया गया है। इस लड्डू को आकार देने में डिजाइनरों और इंजीनियरों की टीम ने लगभग एक साल मेहनत की, जबकि कारीगरों को इसे तैयार करने में करीब 8 दिन लगे।

20,000 भक्तों का पेट भर सकता है ये लड्डू

851 किलो का यह लड्डू अब पूरे पंडाल का मुख्य आकर्षण बन चुका है, जिसकी मिठास और खुशबू भक्तों को अपनी ओर खींच रही है। लड्डू बनाने वाली टीम ने टाइम्स नेटवर्क से बातचीत में बताया कि इस विशाल लड्डू का वितरण गणेश उत्सव के दूसरे दिन से शुरू होगा और इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाएगा। यह लड्डू करीब 20,000 भक्तों का पेट भर सकता है। पंडाल के सदस्यों का कहना है कि उनके लिए यह लड्डू बनते हुए देखना बेहद रोमांचक अनुभव रहा और अब वे बेसब्री से इसे चखने का इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited