चण्डीगढ़

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंबीहा गैंग के चार शूटर गिरफ्तार; हथियार भी जब्त

पंजाब की बरनाला पुलिस ने देविंदर बंबीगा गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी एक बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
Punjab Police

बंबीहा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार (DGP Punjab Police X Page)

Punjab News: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की। बरनाला पुलिस ने देविंदर बंबीहा गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सर्म सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह के रूप में हुई है। ये सभी एक बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे।

नाका ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, एक नाका ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए न केवल हमलावरों को काबू किया बल्कि उनके वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, बरनाला पुलिस ने देविंदर बंबीहा गिरोह के चार सक्रिय साथियों - सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह - को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक बड़ी डकैती की साजिश रच रहे थे। नाका अभियान के दौरान, आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर लिया और उन्हें उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी: 4 हथियार: 1 जिगाना पिस्तौल, 3 पिस्तौल (.30 और .32 बोर) जिंदा कारतूसों के साथ।"

उन्होंने आगे लिखा, "सतनाम सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। सरम सिंह और दीपक सिंह नशीले पदार्थों के व्यापार से भी जुड़े हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और और खुलासे होने की उम्मीद है। पंजाब पुलिस पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। चण्डीगढ़ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited