Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में फिर टूटा सोने का भाव, जानें- Delhi में आज का रेट

दिल्ली में 29 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- सर्राफा बाजार में सोने में आज 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट
- दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना का भाव 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
Delhi Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: भारतीय वायदा बाजार में सोने की चमक लगातार जारी है। आज, मंगलवार 29 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह वायदा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी तेज चल रहा है। हालांकि भारतीय सर्राफा बाजार में आज गिरावट चल रही है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफ बाजार में सोना अपनी चमक खोता नजर आया, जो खरीददारों के लिए फायदेमंद हो सकती है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम में 100 रुपये की गिरावट के साथ 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
बता दें कि, दिल्ली सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव स्थिर नजर आया था। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने का भाव नीचे पहुंच गया। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना का भाव दबाव में नजर आया। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने का हाजिर भाव 0.07 फीसदी गिरकर 1,749.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार, सर्राफा बाजार में आने वाले दिनों में भी इसी तरह सोने के भाव में उथल पुथल बनी रहेगी।
दिल्ली में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड की प्रति 10 ग्राम कीमत में 100 रुपये की गिरावट के बाद 48,610 रुपये पर पहुंच गया। बीते दिन बाजार में सोने का भाव स्थिर था। सोमवार को यहां सोने का भाव 48,710 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने के रेट में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट के साथ 53,040 रुपये प्रति पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53,140 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें कि, इस समय शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, इसलिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद सोने के भाव में पिछले एक माह से उथल-पुथल जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited