Delhi NCR Weather: बादलों के साये में भी उमस की मार; दिल्ली एनसीआर में गर्मी का दौर, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में आज का मौसम
Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 August 2025: दिल्ली-एनसीआर में भले ही रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही हो, लेकिन तेज धूप निकलने के कारण उमस से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान भले ही 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो, लेकिन वातावरण की चिपचिपाहट और गर्म हवाओं के चलते गर्मी का एहसास 40 डिग्री जैसा हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीखी धूप और बढ़ी हुई नमी ने मिलकर लोगों की हालत खराब कर दी है।
जहां कुछ दिन पहले तक मौसम सुहावना बना हुआ था, ठंडी हवाएं चल रही थीं, बादल छाए थे और धूप का नामोनिशान नहीं था वहीं अब गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त से 10 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए उमस और गर्मी की दोहरी मार लेकर आने वाले हैं, जिससे लोगों को भारी असहजता का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर का तापमान और AQI
आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान की बात करें तो दिल्ली का तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया। नोएडा में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा, जबकि गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुड़गांव में भी तापमान 34/28 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की बात करें तो दिल्ली का AQI 85 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। नोएडा में AQI 90, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 87, फरीदाबाद में 88 और गुड़गांव में सबसे कम 83 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, क्षेत्र की वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर है और सामान्य जनजीवन के लिए फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है।
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
बात अगर दिल्ली में कल के मौसम की करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 8 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। सुबह के समय हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर तक हवा की गति घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो सकती है, जबकि शाम और रात के समय यह गति पुनः बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited