दिल्ली

Delhi-NCR में छाए बदरा, गाजियाबाद-नोएडा में येलो अलर्ट जारी; फरीदाबाद में होगी भारी बारिश!

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-August-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में येलो अलर्ट है।
Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-August-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उलटफेर जारी है। कभी यहां झमाझम बारिश हो रही है, तो कभी धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी देखने को मिल रही है। फिलहाल दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं की गई। इसके बावजूद उमस से हल्की राहत बनी रही। बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में भी कमी आई है। दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है। हालांकि दिल्ली में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश न होने पर यहां उमस में बढ़ोत्तरी भी महसूस हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी काफी साफ बनी हुई है। पूरे जुलाई में दिल्ली का एक्यूआई 100 के अंदर ही रहा। अगले 5 दिनों के दौरान भी हवा साफ रहने की संभावना है।

फरीदाबाद में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने का भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा एनसीआर के क्षेत्रों में करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही थंडरस्टॉर्म के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान गुरुग्राम में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अगले 5 दिन दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि इस दौरान तेज बारिश होगी या नहीं, इसके लिए मौसम विभाग मॉनीटरिंग कर रहा है। इस अवधि में तापमान में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिल्ली में 10 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited