दिल्ली-NCR का मौसम 13-September-2025: दिल्ली में सुहावना बनेगा वीकेंड, आज दिख रही बारिश की उम्मीद; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

दिल्ली में आज हो सकती है बरसात
Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-September-2025: दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। आसमान से बरसात बिलकुल गायब है और हालात यह हैं कि लोग तेज धूप और पसीने से बेहाल हैं। अब मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर के बाद ही होगी। यानी आने वाले दिनों में भी हल्की-फुल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
तेज धूप और कमजोर हवाएं
कुछ दिन पहले तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं अब घटकर 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित हो गई हैं। हवा की इस धीमी गति ने उमस और बढ़ा दी है। तपिश से परेशान लोग एक बार फिर कूलर और एसी का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी बरसात
आज और कल बरस सकते हैं बादल
स्काईमेट के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस बारिश से तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। हालांकि इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 16 से 20 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं।
आपके शहर में मौसम का क्या है हाल, यहां देखें लाइव अपडेट
दिल्ली में आज कैसा रहेगा पारा
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश लोगों को उमस से राहत दिला सकती है।
नोएडा का मौसम
नोएडा के मौसम की बात करें तो आज नोएडा में भी हल्की बारिश की उम्मीद दिखाई दे रही है। आसमान में हल्के बादलों के साथ शनिवार कोहल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आज शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
गुरुग्राम में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे। कल भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण ...और देखें

'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, डिप्टी सीएम के घर बनती है अपराध की योजना : तेजस्वी यादव

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित इलाकों में 52 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, बस्तर में निवेश के लिए मिले 967 करोड़ के प्रस्ताव

Gen-Z प्रोटेस्ट से झुलसे नेपाल में शांति लाएंगी सुशीला कार्की, बन सकती हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री; भारत के इस शहर से है उनका 'नाता'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited