Welcome!
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
Google
Email
Delhi Flood Alert: यमुना खादर को भी धराली बनने में नहीं लगेगी देर, ऐसी जगह बना डाले पक्के मकान
दिल्ली में यमुना खादर क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण ने बाढ़ का खतरा और गहरा कर दिया है। पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट बताती है कि सात अवैध कॉलोनियां नदी के प्रवाह को बाधित कर रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति बनी रही तो दिल्ली में भी धराली जैसी तबाही देखने को मिल सकती है।
Delhi News: उत्तराखंड के धराली कस्बे में हाल ही में खीर गंगा नदी के पुराने स्वरूप में लौटने से हुई तबाही ने चेतावनी दी है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कितना बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। इसी तरह का खतरा अब दिल्ली की यमुना नदी के किनारे भी मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यमुना खादर क्षेत्र में सात अवैध कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों ने नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित कर दिया है।

फाइल फोटो (ANI)
यमुना के क्षेत्रफल में बने मकान
रिपोर्ट के अनुसार, यमुना का कुल क्षेत्रफल 9,700 हेक्टेयर है, जिसमें अब तीन हजार से अधिक पक्के मकान खड़े हो चुके हैं और करीब 22,000 लोग यहां रह रहे हैं। यह अवैध बसावट केवल बाढ़ का खतरा ही नहीं बढ़ाती, बल्कि राहत कार्यों में संसाधनों की भारी कमी भी पैदा करती है।
अतिक्रमण मुक्त कराई गई जगहों पर फिर से बसावट

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण इन कॉलोनियों को बढ़ावा देते रहे हैं। मास्टरप्लान-2041 की मानें तो यमुना खादर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। डीडीए का दावा है कि अब तक 621 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई जगहों पर दोबारा बसावट शुरू हो गई है।
दिल्ली में धराली जैसी घटना का खतरा
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली को धराली जैसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला केवल अवैध निर्माण का नहीं, बल्कि पर्यावरण और मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'
Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
10 बड़ी बातें: नेपाल में जमकर हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट, हर मंत्री हुआ Gen-Z के गुस्से का शिकार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited