दिल्ली

दिल्ली में बादलों का दिखेगा रौद्र रूप! कल कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Kal Ka Mausam: दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आंधी और बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Delhi Weather

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज (फोटो साभार: AP)

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह में 87 प्रतिशत और शाम को 78 प्रतिशत के बीच रही।

कहां कितनी हुई बारिश

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कई मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 7.6 मिमी, पालम में 13.3 मिमी, लोधी रोड में 3.2 मिमी, रिज में 5.2 मिमी, जबकि आया नगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग में 0.1 मिमी, पालम में 4.2 मिमी, लोधी रोड में 0.4 मिमी, रिज में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि आया नगर में बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में जारी है बादलों का कहर, कश्मीर शेष भारत से कटा; सिसक रहे हैं राजधानी दिल्ली सहित कई शहर

बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आंधी और बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited