दिल्ली में नहीं आया बाढ़ का खतरा, लेकिन यमुना का घटता जलस्तर बना चिंता का विषय

दिल्ली यमुना नदी (फोटो: Canva)
Delhi Yamuna River: अब जल्द ही दिल्ली में जुलाई का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार नहीं कर सका है। ऐसे में इससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। हालांकि बताया यह जा रहा है कि यह स्थिति यमुना के लिए अनुकूल नहीं है। विशेषज्ञों का यह मानना है कि इससे नदी में प्रदूषण और जल आपूर्ति की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
13 जुलाई 2023 को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंचा था जिससे पहले बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पिछले साल भी मानसून के दौरान यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर तक नहीं पहुंच पाया था और इस साल भी ऐसा ही हो रहा है। 21 जुलाई को अधिकतम 54,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के मुताबिक इस बार मानसून में यमुना में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि अगर अगस्त और सितंबर में यही स्थिति बनी रही तो दिक्कत और बढ़ सकती है।
साउथ एशिया नेटवर्क आन डैम्स, रिवर्स एंड पीपल्स के प्रमुख भीम सिंह रावत के मुताबिक, कम पानी आने से यमुना में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, आमतौर पर अगस्त और सितंबर में। लेकिन बात अगर जुलाई की करें तो इस दौरान कम से मध्यम स्तर की बाढ़ की स्थिति बनती थी। दिल्ली में पिछले कई दशकों में बाढ़ की घटनाएं दर्ज की गई हैं, इनमें साल 1924, 1977, 1988, 1995, 2010, और 2013 शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, डिप्टी सीएम के घर बनती है अपराध की योजना : तेजस्वी यादव

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित इलाकों में 52 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, बस्तर में निवेश के लिए मिले 967 करोड़ के प्रस्ताव

Gen-Z प्रोटेस्ट से झुलसे नेपाल में शांति लाएंगी सुशीला कार्की, बन सकती हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री; भारत के इस शहर से है उनका 'नाता'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited