Delhi Flood Alert: दिल्ली में गहराया बाढ़ का संकट, यमुना के उफान से डूबने लगे घर; लोहा पुल छूने लगा नदी का पानी!

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर (PTI)
Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी उफान पर बह रही है। जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आज सुबह लोहा पुल पर नदी का पानी टच करता हुआ नजर आया। यमुना से सटे कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद लोग अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। यमुना के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद हालात और गंभीर हो सकते हैं।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर पहुंच गया। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक मानी जा रही है। राजधानी में साल 2023 में यमुना का वॉटरलेवल 208 मीटरथा, उस समय पूरी दिल्ली में बाढ़ जैसी तस्वीर देखने को मिली थी। फिलहाल पानी का बहाव बहुत तेज है। मंगलवार तक एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि पानी का लेवल 206.50 मीटर से अधिक नहीं जाएगा। लेकिन अब पानी इस लेवल से भी पार हो चुका है। खतरे को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में और अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।
दिल्ली के इन इलाकों में घुसा पानी
यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुसने लगा है। राजधानी में झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे इलाकों में स्थित घरों में पानी पहुंच गया है। सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। लोग अपने सामान को बचाने में जुटे हुए हैं। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 10 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited