फरीदाबाद

Haryana: करनाल में दर्दनाक हादसा, यमुना नहर में गिरी कार, पत्नी की मौत पति लापता

Karnal Accident News: करनाल के कैथल पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक कार गिर गई। इस कार में एक दंपति सवार था। मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम और गोताखोरों ने कार से महिला के शव को बाहर निकाल लिया है। साथ ही क्रेन की सहायता से कार को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन पति का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है।

Karnal Accident: हरियाणा के करनाल में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि कैथल पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक कार गिर गई। इस कार में पति-पत्नी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोरों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गई। मिली जानकारी के अनुसार, गोताखोरों ने महिला को नहर से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। लेकिन पति की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी कार को बाहर निकाला है।

पश्चिमी यमुना नहर में गिरी कार

गोताखोर कर्ण ने बताया कि उन्होंने नहर में कार को देखा तो तुरंत बाइक छोड़ वह नहर में कूद गए। कार में महिला को देख उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण वह महिला को कार से बाहर नहीं निकाल पाए। कर्ण ने आगे बताया कि वह तुरंत रस्सा लेने के लिए बाहर गए और पुलिस को मामले की सूचना देते हुए अपने अन्य गोताखोर दोस्तों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने मिलकर महिला को कार से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने नहर से कार बरामद कर ली है। कार में चाबी लगी हुई थी। एक तरफ का शीशा टूटा हुआ था और दो मोबाइल फोन मिले हैं, जो पति-पत्नी के हो सकते हैं।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

घटना की सूचना मिलते ही करनाल थाना सिविल लाइन इंचार्ज श्रीभगवान बड़ी संख्या में पुलिस की टीम लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार पति-पत्नी करनाल के सेक्टर 13 के रहने वाले थे। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता लगा की उन्हें करीब 9.30 बजे कलंदरी गेट पर देखा गया था। उसके बाद यह हादसा हो गया। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है और जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ है और कलंदरी गेट से दोनों नहर के पास क्यों आए थे। पुलिस ने दंपति के परिवार को हादसे का सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस लापता हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। फरीदाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited