ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime News: फ्लैट में दूधवाले का आतंक, बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां के कपड़े उतरवाकर बनाया Video

ग्रेटर नोएडा में डिलिवरी ब्वॉय ने महिला और उसके बच्चों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर महिला को कपड़े उतारने को मजबूर किया और वीडियो बना लिया। आरोपी गौरव ने महिला को धमकी दी और ब्लैकमेल भी किया। जब आरोपी ने वह वीडियो महिला के पति को भेज दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया तो महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Rape (1)

दूधवाले ने महिला के बेटे को बंधक बनाकर की अश्लील हरकत

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डिलिवरी ब्वॉय ने एक महिला से उसके फ्लैट में घुसकर महिला को प्रताड़ित किया। दरअसल गौरव नाम का यह व्यक्ति दूध देने के लिए फ्लैट पर आया था। आरोपी जबरन उनके फ्लैट में घुस गया और महिला के बेटे के गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने सारे कपड़े उतारने को मजबूर किया।

बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर आरोपी ने बच्चों के सामने ही महिला के सारे पकड़े उतरवाए और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने यही वीडियो महिला के पति को भी भेज दिया।

यह घटना जुलाई में ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में हुई, जहां गौरव दूध और अन्य सामान पहुंचाता था। महिला ने बताया कि गौरव ने दो महीने से अधिक समय तक उसे परेशान किया और 2 सितंबर को उसने आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया।

ये भी पढ़ें - Mumbai News: मुबई में 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, लोकल ट्रेन की स्पीड पर लगेगा ब्रेक; फास्ट ट्रेनें भी स्लो लाइन पर चलेंगी

गौरव ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया, तो वह उसके बेटे को मार देगा और उसकी बेटी को नाले में फेंकने की भी धमकी दी। इसके बाद, उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और बार-बार उसके फ्लैट पर जाकर उसे पुलिस के पास न जाने की चेतावनी दी।

2 सितंबर को, जब गौरव ने महिला के पति को वीडियो भेजा और कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड की, तो महिला ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या गौरव ने अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh author

साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। शुरुआत में हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में फ्रीलांस करने के बाद स्थानीय अखबारों और मै...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited