Greno News: कॉलेज हॉस्टल गोलीकांड में दूसरे छात्र की भी मौत; गोली किसने और क्यों चलाई? उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा कॉलेज हॉस्टल मामले में दूसरे छात्र की मौत
Greater Noida College Hostel Shooting: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मौजूद एक कॉलेज हॉस्टल में मंगलवार को हुए गोलीकांड में घायल हुए दूसरे छात्र ने भी बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक छात्र की पहचान देवांश चौहान के रूप में हुई है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक कुमार की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय देवांश चौहान मूल रूप से आगरा के भगवान टॉकीज का रहने वाला था और पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसे मंगलवार को हॉस्टल के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया तथा उसके सिर में गोली तक फंसी हुई थी। ऐसे में उसे तत्काल कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया जहां देर रात तक उसका ऑपरेशन चला। लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
गोली किसने और क्यों चलाई?
पुलिस से मिली जानकारी से यह पता चला है कि, इस घटना में देवांश के पिता सुरेंद्र सिंह की लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया गया, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हैं। मौके से बरामद रिवॉल्वर में कुल छह गोलियां लोड थीं, जिनमें से दो फायर हुई थीं। घटना में दोनों छात्रों को एक-एक गोली लगी थी, जबकि चार गोलियां अभी भी रिवॉल्वर में मौजूद थीं। अब सवाल यह उठ रहा है कि गोली किसने और क्यों चलाई? घटना के वक्त कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस आत्महत्या या आपसी झगड़े के बाद गोली चलने, इन दोनों ही संभावनाओं पर जांच कर रही है।
ऑफ-कैम्पस हॉस्टल में हथियार का इस्तेमाल
मृतक (देवांश) के अनुसार, देवांश मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अपने आगरा स्थित घर से निकला था। ऐसा कहा जा रहा है कि, वह रिवॉल्वर लेने के लिए ही घर आया था और लगभग 9:30 बजे हॉस्टल लौट गया। इसके बाद करीब 11:30 बजे यह घटना हुई। इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने गहरा शोक जताया है। कॉलेज की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, यह एक अत्यंत दुखद और आघातपूर्ण घटना है जिसमें कथित तौर पर ऑफ-कैम्पस हॉस्टल में हथियार का प्रयोग किया गया।
यह भी पढ़ें - Greno News: हॉस्टल में 2 छात्रों ने एक-दूसरे को मारी गोली, एक की मौत; एक घायल
कॉलेज का जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग
कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहा है, ताकि सच्चाई उजागर हो और न्याय सुनिश्चित किया जा सके। संस्थान ने यह भी कहा कि वह दोनों प्रभावित छात्रों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि शेष छात्र समुदाय के लिए सुरक्षित और सहायक माहौल सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही घटना के असली कारण का पता लग जाएगा।
(इनपुट - आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited