ग्रेटर नोएडा

निक्की भाटी केस में नया मोड़ : भाभी मीनाक्षी ने भिखारी सिंह के परिवार पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

ग्रेटर नोएडा में निक्की की जलकर हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठ को दहेज हत्या में गिरफ्तार किया, वहीं निक्की की भाभी मीनाक्षी ने उसी के परिवार पर दहेज लोभी होने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है। 35 लाख, समझौते, कार की मांग और मारपीट के सबूतों से केस और उलझ गया है।

FollowGoogleNewsIcon

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की नाम की एक महिला की कुछ दिन पहले जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप है। मृतक निक्की के पति, जेठ, सास और ससुर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में निक्की के परिवार का कहना है कि उसके ससुरात वालों को सख्त से सख्त सजा मिले। इस बीच मामले में एक नया मोड़ तब आ गया, जब मृतक निक्की की भाभी ने उनके ही परिवार पर दहेज का लोभी होने का आरोप लगा दिया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

निक्की भाटी केस में नया मोड़, भाभी के दावों से परिवार पर उठे सवाल

मृतक निक्की की भाभी मीनाक्षी और उसके परिवार ने निक्की के परिवार पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। मीनाक्षी का कहना है कि जो परिवार आज दहेज के नाम पर न्याय की मांग कर रहा है, वह खुद ही दहेज का लोभी रहा है। निक्की की भाभी मीनाक्षी ने आरोप लगाया है कि निक्की और कंचन दोनों उनके साथ मार-पीट करते थे। यही नहीं मीनाक्षी ने दो बार जबरन अबॉर्शन का भी आरोप उनके परिवार पर लगाया है। निक्की के पति विपिन के परिवार को लेकर निक्की की भाभी मीनाक्षी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह बहुत संपन्न परिवार है। इन दोनों बहनों को आप इंस्टाग्राम रील में देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि यह लोग प्रताड़ना की शिकार नहीं थी, बहुत अच्छी जिंदगी की रही थीं।

क्या है पूरा मामला

निक्की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में उसके पति विपिन, ससुर सतवीर, सास दया और भाई रोहित को गिरफ्तार किया है। निक्की की संदिग्ध हत्या का मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन अब निक्की की भाभी मीनाक्षी के दावों ने इस केस को और भी उलझा दिया है।

End Of Feed