Himachal Pradesh Landslide: कुल्लू में कुदरत का कहर, निरमंड में लैंडस्लाइड में एक की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुल्लू जिले कि निरमंड इलाके में भूस्खलन हो गया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों घायल हो गए है। अभी भी मलबे में करीब 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
भूस्खलन के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
भूस्खलन का यह मामला निरमंड इलाके के घाटू पंचायत के शरमानी गांव का है। यहां सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने बरामद कर लिया है। मृतक महिला के परिवार के चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान शिव राम की पत्नी बरसीती देवी के रूप में हुई है, जबकि चुन्नी लाल, अंजू, जागृति और पुपेश अब भी लापता हैं। गांव में तलाशी अभियान जारी है। हादसे की चपेट में आए धर्मदास, उनकी पत्नी कला देवी और शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निरमंड के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान ने बताया कि प्रशासन और उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय को इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है और ग्रामीण रात से ही तलाश और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
अब तक 370 लोगों की मौत
बता दें कि मानसून की शुरुआत यानी 20 जून से आठ सितंबर तक राज्य में वर्षाजनित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 370 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इन 370 मौतों में से 205 वर्षाजनित घटनाओं के कारण हुईं, जिनमें 43 मौतें भूस्खलन से, 17 बादल फटने से और नौ अचानक आई बाढ़ से हुईं। कुल्लू में सोमवार तक भूस्खलन की 22 घटनाएं दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 15 लोगों की जान गई है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited