'तीन बजे तक मुंबई को सामान्य करें' मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार और मनोज जरांगे के वकील को लगाई फटकार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। (PTI)
Mumbai Maratha Protest: मराठा आंदोलन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने मराठा प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि हमें भी कोर्ट तक पैदल जाना पड़ा, हम राज्य सरकार से भी संतुष्ट नहीं हैं। इस पर मनोज जरांगे के वकील सतीश मानेशिंदे इस पर कोर्ट ने कहा कि आप इस तरह सड़कें बंद नहीं कर सकते। कोर्ट ने फडणवीस सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि शहर में हालात सामान्य करने के लिए क्या कदम उठाए गए?
कल की सुनवाई के बाद राज्य सरकार ने क्या काम किया? पुलिस को मोबाइल वैन का डेटा जमा करना चाहिए। क्या आपने लाउडस्पीकर से घोषणा की थी? आपने अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने मामले पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। लोग घरों से निकलते समय सोच रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़ेृ। दोपहर 3 बजे तक मुंबई को सामान्य किया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो जमीन पर उतरकर स्टेटस चेक करेंगे।
जरांगे की भूख हड़ताल का आज पांचवां दिन
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे की भूख हड़ताल का आज पांचवां दिन है। उच्च न्यायालय ने उनके समर्थकों से मंगलवार दोपहर तक शहर की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा था। यह देखते हुए कि मराठा आंदोलन के कारण मुंबई सचमुच ठप हो गई है, जिसने सभी शर्तों का उल्लंघन किया है। हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह जरांगे और प्रदर्शनकारियों को यह सुनिश्चित करने का अवसर दे रहा है कि मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली और साफ कर दी जाएं।
सीएम फडणवीस क्या बोले
मराठों को ओबीसी आरक्षण श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे जरांगे ने सोमवार दोपहर पानी पीना बंद कर दिया, लेकिन शाम को हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ घूंट पानी पी लिया था। वहीं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनका प्रशासन मराठा आरक्षण आंदोलन पर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करेगा और महायुति सरकार गतिरोध को सुलझाने के लिए कानूनी विकल्प तलाशने पर विचार कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now ...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited