Mumbai: जालसाजों ने फर्जी पुलिस अफसर बनकर बुजुर्ग महिला को किया 'डिजिटल अरेस्ट', ठगे 1.25 करोड़ रुपये

प्रतीकात्मक फोटो (BCCL)
Mumbai Cyber Crime: मुंबई में साइबर ठगों ने एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया। ठगों ने महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लगभग 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला को फोन किया। जिसके बाद धन शोधन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उसे डराया और अलग-अलग खातों में पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने इस मामले में जलगांव से दो लोगों को जालसाजों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जालसाजों ने 18 अगस्त को किया फोन
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि रोहित सोनार और हितेश पाटिल ने जालसाजों को अपने बैंक खाते का कथित तौर पर इस्तेमाल कर पैसे प्राप्त करने और उन्हें विदेश भेजने की अनुमति दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को महिला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को ‘पुलिस उपायुक्त संजय अरोड़ा’ बताया। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने महिला पर धन शोधन जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया और उन्हें पैसे देने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि घबराई महिला ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिये। हालांकि रुपये भेजने के बाद उन्हें पता चला कि कोई आधिकारिक जांच नहीं हो रही है, जिसके बाद उन्होंने साइबर प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई।
विदेश में बैठे जालसाजों को भेजे पैसे
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पता चला कि राशि का एक हिस्सा रोहित सोनार के खाते में जमा किया गया था जबकि हितेश पाटिल ने खाते की जानकारी विदेश में बैठे साइबर जालसाजों के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने विदेशी खातों में धनराशि भेजने में मदद के लिए कथित तौर पर कमीशन लिया था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited