मुंबई

'हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी', महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय समाज ने दिया सौहार्द और समानता का संदेश

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं।
North Indian Society

उत्तर भारतीय समाज ने दिया सौहार्द और समानता का संदेश

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों और उत्तर भारतीय नेताओं ने मराठी भाषा में संबोधन से की। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास केवल सहायता देने का नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने का है। यह आयोजन बताता है कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र को केवल रोज़गार का माध्यम नहीं, अपनी कर्मभूमि मानता है।”

राज ठाकरे पर बरसे BJP नेता

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी। कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं। जब उन्हें अपनी राजनीतिक ज़मीन खिसकती नजर आती है, तभी वे भाषा का सहारा लेते हैं।”

कृपाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि जो लोग मराठी अस्मिता की बात करते हैं, उनके अपने बच्चे मराठी नहीं, बल्कि अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ते हैं। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय को महाराष्ट्र के विकास का बराबर का भागीदार बताया और कहा कि यह समाज सिर्फ श्रमिक नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की उन्नति में समर्पित नागरिक भी है। बीएमसी चुनाव से ठीक पहले मराठी गैर मराठी भाषा विवाद के दौरान उत्तर भारतीय संघ का ये कार्यक्रम राजनीतिक मायनों में भी अहम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited