पटना

जिंदा या मृत, सबको मिला बाढ़ मुआवजा! पटना के बख्तियारपुर से बड़ी लापरवाही आई सामने

पटना के बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ राहत राशि वितरण में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। कई मृतकों और गैर-निवासियों के बैंक खातों में सात-सात हजार रुपये भेजे गए। मुखिया ने अधिकारियों को इस गड़बड़ी की जानकारी दी है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आवश्यक होने पर राशि लौटाने की कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj flood

सांकेतिक फोटो ( PTI )

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ राहत सहायता राशि के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बाढ़ पीड़ितों के लिए निर्धारित सात-सात हजार रुपये की राशि कई ऐसे लोगों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिनकी मौत 2024 से पहले ही हो चुकी है। यह मामला हरदासपुर दियारा, कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस और रामनगर सतभैया पंचायतों से जुड़ा हुआ है।

100 लोग पंचायत से बाहर के निवासी

हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, स्थानीय मुखिया मनोज कुमार ने खुलासा किया कि उनके पंचायत में करीब सौ लोग ऐसे हैं, जो वास्तव में वहां के निवासी नहीं हैं, जबकि आठ से दस ऐसे नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करते समय अनुश्रवण समिति की राय नहीं ली गई और न ही मुखिया से मृतकों या वास्तविक परिवारों की जानकारी मांगी गई।

इस गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब मृतक राम बालक राय, दीना राय, कैलाश राय, राम किशुन राय और अलखदेव राय के खातों में राहत राशि भेजी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुखिया ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वहीं, बख्तियारपुर के सीओ निरंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो मृतकों के खातों में भेजी गई राशि वापस ली जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited