पटना

बिहार के लिए 24 घंटे भारी, 25 जिलों में गरजेंगे बादल गिरेगा झमाझम पानी; आंधी-ठनका की चेतावनी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 September पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आईएमडी ने धूप-छांव के बीच राज्य के 25 जिलों गरज चमक के साथ ठनका (आकाशीय) बिजली गिरने की संभावना जताई है। इससे तापमान में स्थिरता बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Bihar Ka Mausam 9 September 2025

बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 September 2025: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। यह दौर अगले कुछ दिनों तक राज्य को ठंडक पहुंचाता रहेगा। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण कारण राज्य में काले बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, करीब 15 जिलों में मौसम की बेरुखी से उमस ने हाल बेहाल कर रखा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश का दौर थमने से उमस और गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि, अधिकांश जिलों में मध्यम हवाओं के साथ बूंदाबांदी से राहत है। आईएमडी की मानें तो 13 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग भागों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों के दौरान 25 जिलो में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, यूपी और नेपाल की ओर से आ रहे पानी के कारण गंगा समेत कई छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं।

शहर का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना35 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
गया28 डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर28 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
वैशाली28 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
पूर्णिया27 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा28 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर28 डिग्री सेल्सियस35 डिग्री सेल्सियस

राजधानी पटना में सूरज की मौजूदगी से उमस और गर्मी से हाल बेहाल है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, रात्रि के वक्त मौसम के ठंडा होने और ओस की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपसा दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वैशाली में झमाझम बारिश से तापमान काफी कमी आई। किशनगंज में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई।

बिहार के इन जिलों में बड़ा अलर्ट

अररिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, गोपालगंज, अररिया, मधुबनी, वैशाली, किशनगंज, नवादा, समस्तीपुर, रोहतास, सुपौल, गयाजी, जमुई, नवादा, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और भागलपुर में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। इन जिलों में वज्रपात का बड़ा अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar author

गंगा यमुना के दोआब में स्थित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ताल्लुक है। गांव की गलियों में बचपन बीता और अब दिल्ली-एनसीआर में करियर की आपधापी जारी है।...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited