पटना

Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, छिटपुट बारिश से नहीं मिल रही उमस से राहत; आज 26 जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। हालांकि आज भी उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

FollowGoogleNewsIcon

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-September-2025: बिहार में मानसून अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही उमस और गर्मी भी बढ़ गई है। सोमवार को भी सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में तेज धूप निकली। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। साथ ही हवा में नमी के कारण उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है। लेकिन आज भी प्रदेश का मौसम उमस भरा रहने की संभावना है।

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार में सोमवार को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर मध्य भाग के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज प्रदेश में पश्चिम चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, भोजपुर, रोहतास, सिवान, खगड़िया, कैमूर, वैशाली और बांका के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। जिले में एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। रविवार को भी पटना में सुबह के समय एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। बारिश की कमी से लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ। पिछले 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है, इस दौरान अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End Of Feed