Chandra Grahan Timing 2025: पटना में कब देख पाएंगे साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में Blood Moon देखने का समय; भागलपुर, गया, दरभंगा में कब दिखेगा Eclipse

बिहार के कई शहरों से दिखेगा अद्भुत नजारा
Lunar Eclipse Timing Patna: आज रात यानी 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात को इस साल की एक बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, ये है पूर्ण चंद्र ग्रहण। आइए जानते हैं, आज का चंद्रग्रहण पटना समेत बिहार के कई शहरों में कितने बजे देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत खास है, इस दौरान चंद्रमा एक गहरे लाल रंग में नजर आएगा, जिसे आमतौर पर "ब्लड मून" कहा जाता है।
पटना समेत इन शहरों में दिखेगा ग्रहण
भारतीय समयानुसार, पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी। ग्रहण अपने चरम पर रात 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और लालिमा लिए नजर आएगा और इसका समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस प्रकार, कुल ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी। जबकि पूर्ण ग्रहण यानी "ब्लड मून" का नजारा करीब 1 घंटे 22 मिनट तक दिखाई देगा।
कैसे और कहां देखें चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण आम लोगों के लिए नंगी आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। सूर्य ग्रहण की तरह इसे देखने के लिए किसी विशेष चश्मे या किसी और जतन की जरूरत नहीं होती। यदि आसमान साफ हो और प्रदूषण कम हो तो यह नजारा और भी साफ दिखाई देगा।
अगर आप अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप दूरबीन या बाइनाक्युलर का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप चंद्रमा की सतह और छाया के बदलते रूप को और करीब से देख सकेंगे। साथ ही, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
क्या है ब्लड मून?
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान, पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को छानकर लाल और नारंगी रंग के प्रकाश को चंद्रमा की सतह पर भेजता है, जिससे चंद्रमा एक गहरे लाल रंग का दिखाई देता है। इसी वजह से इस दृश्य को "ब्लड मून" कहा जाता है।
इस बार का चंद्र ग्रहण और भी खास इसलिए है क्योंकि यह चंद्रमा के पेरिजी (Perigee) यानी पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के करीब हो रहा है। इससे चंद्रमा सामान्य से कुछ बड़ा और चमकीला दिखाई देगा।
अगले साल खास होगा सूर्य ग्रहण
यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण है, पहला मार्च में हुआ था। इसके साथ ही यह 2022 के बाद अब तक का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह एक अद्भुत और दुर्लभ मौका है, खासकर तब जब आने वाले वर्ष में एक बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण भी दिखाई देने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण ...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited