Yamuna Expressway: ब्रेक फेल होने पर टोल बूथ में घुसी पिकअप वैन, बाल-बाल बचे कर्मचारी

घटनास्थल की तस्वीर।
यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक हादसा हुआ, जहां एक पिकअप गाड़ी टोल बूथ में जा घुसी। हालांकि, हादसे में टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के समय टोल के कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गई। बूथ में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
आगरा की ओर जा रही थी पिकअप
जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही गाड़ी का जावरा टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टोल बूथ से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
टोल बुथ में जा घुसी पिकअप
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, 12 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टोल पर एक काले रंग की गाड़ी पहले निकलती है और फिर उसके बाद पीछे से एक अनियंत्रित गाड़ी टोल बूथ में टक्कर मार देती है। इसके बाद बूथ में बैठा कर्मचारी हड़बड़ा कर वहां से बाहर निकल जाता है।
अगर गाड़ी टोल बूथ से टकराकर नहीं रुकती और अपनी रफ्तार को बनाए रखती तो यह हादसा और भी भयानक रूप ले सकता था। टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। यह हादसा थाना मांट क्षेत्र का है। हादसे में बाल-बाल बचने वाले टोल कर्मचारी का कहना है कि उसे दूसरी जिंदगी मिली है।
पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है, यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन फिर भी यहां हादसे होते रहते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार, अनियंत्रित वाहन, और लापरवाही से ड्राइविंग करना हादसे की मुख्य वजह होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited