प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर, संगम के सभी घाट पूरी तरह से जलमग्न

गंगा और यमुना का पानी प्रयागराज में उफान पर , कई गांव बाढ़ में डूबे (PHOTO-PTI)
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर है और उनका जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना नदियां रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। गंगा नदी लगभग 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ यमुना नदी भी 1.125 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 97 सेंटीमीटर और छतनाग में 44 सेंटीमीटर बढ़ा है और नैनी में यमुना नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ा है। सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 84.39 मीटर और छतनाग में गंगा नदी का जलस्तर 83.56 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 84.09 मीटर दर्ज किया गया है।
बढ़ रहा दोनों नदियों का जलस्तर
जिस रफ्तार से दोनों नदियां बढ़ रही हैं जल्द ही डेंजर लेवल 84.734 मीटर को पार कर जाएंगी। बाढ़ के चलते संगम के सभी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। सोमवार को ही चौथी बार बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा और यमुना नदियों का जल प्रवेश कर चुका है।
कई गांव बाढ़ की चपेट में
दर्जनों मोहल्ले और गांव एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और जेल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार तक पांच बाढ़ राहत शिविर खोल दिए गए थे जिनमें 1000 से ज्यादा लोग अब तक शरण ले चुके हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामानों की आपूर्ति कराई जा रही है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों के आगमन के लिए 100 नावें लगाई गई हैं।
आपदा कंट्रोल रूम एक्टिव
डीएम मनीष वर्मा और सदर एसडीएम अभिषेक सिंह ग्राउंड जीरो पर उतरकर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्ट्रेट में बना आपदा कंट्रोल रूम भी एक्टिव कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। प्रयागराज (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां ...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited